लाइव न्यूज़ :

Bihar: रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- महिलाओं को लेकर हमें सीएम से कोई उम्मीद नहीं है

By एस पी सिन्हा | Updated: January 19, 2025 17:35 IST

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि महिलाओं को लेकर हमें नीतीश कुमार से कोई उम्मीद नहीं है।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान बेगूसराय में महिलाओं के कपड़े पहनने को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने रविवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिल्कुल नीतीश कुमार को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि किस तरीके से महिलाओं का अपमान हो रहा है, यह बिल्कुल सब लोग देख रहे हैं। रोहिणी ने कहा कि महिलाओं को लेकर हमें नीतीश कुमार से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले जीतन राम मांझी को बताना चाहिए वे कहां जा रहे हैं। वह रहेंगे या नहीं रहेंगे?

रोहिणी ने कहा कि उनको एक सीट मिलेगी तो वह भाग करके फिर हमारे पास आ जाएंगे। मांझी को खुद याद नहीं रहता है वे क्या क्या बोलते हैं? कभी कहते हैं शराब पीना चाहिए। कभी कहते हैं शराब नहीं पीना चाहिए। उनको खुद याद नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि उन्हें(जीतन राम मांझी) सिर्फ पैसे का माल और सिर्फ सत्ता चाहिए। सत्ता जहां होगी वे वहां जाएंगे। 

दरअसल, जीतन राम मांझी ने कहा था कि इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव तक एक साथ नहीं रहेगा। वहीं, राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लालू यादव के सामने पार्टी से जुड़े फैसले लेने का अधिकार तेजस्वी यादव को दिए जाने पर रोहिणी ने खुशी जताते हुए कहा कि तेजस्वी का मतलब ऊर्जा है और तेजस्वी यादव भारत के ऊर्जा हैं। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इस वर्ष के बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार में राजद कमाल का प्रदर्शन करेगी। लालू यादव से रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस की हुई मुलाकात पर रोहिणी ने कहा कि उनके महागठबंधन में शामिल होने पर अंतिम निर्णय राजद का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। 

हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि लालू यादव और पशुपति कुमार पारस अगले चुनाव में एक साथ एक गठबंधन में दिख सकते हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारआरजेडीलालू प्रसाद यादवजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया