लाइव न्यूज़ :

बिहार: राजद विधायक ने बगावती तेवर दिखाए, नीतीश कुमार के हुए मुरीद

By IANS | Updated: February 23, 2018 12:14 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में पार्टी के भीतर से बगावती सुर सुनने को मिल रहे हैं।

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में पार्टी के भीतर से बगावती सुर सुनने को मिल रहे हैं। राजद के गायघाट से विधायक महेश्वर यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिर्फ तारीफ ही नहीं की बल्कि यहां तक कह दिया कि राजद रसातल में जा रही है। गायघाट से विधायक महेश्वर यादव ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल में हैं और पार्टी रसातल में जा रही है। उन्होने कहा,"पार्टी पर एक परिवार के लोगों का कब्जा है और वरिष्ठ नेताओं की लगातार अनदेखी हो रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मान-सम्मान नहीं मिल रहा है, इस बीच पार्टी अपने उद्देश्यों से भटक गई है।" महेश्वर यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि बिहार में विकास नीतीश कुमार की देन है। उन्होंने कहा,"बिहार में जो कुछ भी विकास हुआ है वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है और उन्हीं के कारण बिहार में विकास नजर आ रहा है।गौरतलब है कि तेजस्वी इन दिनों अपनी 'संविधान बचाओ न्याय यात्रा' के तहत राज्य के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। वह इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं, ऐसे में अपनी ही पार्टी के विधायक को नीतीश को विकास पुरुष बताए जाने के बाद राजद के नेताओं की परेशानी बढ़ गई है।

टॅग्स :आरजेडीनितीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील