लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तानी एजेंटों के रूप में जिन खतरनाक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया वे सभी RSS के और हिंदू थे', बिहार आरजेडी चीफ जगदानंद का बयान

By रुस्तम राणा | Updated: July 23, 2022 18:28 IST

बिहार के आरजेडी प्रमुख ने कहा कि जब भी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी एजेंटों के रूप में खतरनाक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, तो वे सभी आरएसएस से संबंधित थे और हिंदू समुदाय से थे।

Open in App
ठळक मुद्देजगदानंद सिंह ने कहा कि पीएफआई संगठन आरएसएस की तरह हैकहा- अपनी कौम की हिफाजत करना चाहती है पीएफआईअपने बयान पर भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

पटना: बिहार में एकबार फिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गई है। बिहार राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख जगदानंद सिंह ने कहा है कि पीएफआई संगठन आरएसएस की तरह है। उन्होंने कहा वे (पीएफआई) भी अपने समुदाय की सेवा करना चाहते हैं लेकिन आप उन्हें देशद्रोही क्यों कहते हैं?

इतना ही नहीं, बिहार के आरजेडी प्रमुख ने कहा कि जब भी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी एजेंटों के रूप में खतरनाक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, तो वे सभी आरएसएस से संबंधित थे और हिंदू समुदाय से थे। इससे पहले पटना एसएसपी ने पीएफआई की तुलना आरएसएस से की थी, जिसके बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया था।  

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने बयान में कहा 'RSS की बढ़ती ताक़त से डरकर एक कौम ने उसी तर्ज पर अपने कौम की हिफाजत के लिए संगठन बना लिया तो उसे आतंकवादी राष्ट्रविरोधी कहते हो। कुछ लोग जो जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान जा बसे वही वहां फोन करके अपने लोगें से बात करते हैं, तो क्या वो आतंकी हैं। अपने रिश्तेदार से बात करना देशद्रोह है क्या। जब-जब भारत की सुरक्षा में पाकिस्तान के एजेंट के तौर पर खतरनाक लोग पकड़े हैं वो सभी सभी RSS और हिन्दू थे।' 

लखनऊ के लूलू मॉल से जोड़कर उन्होंने कहा कि 'ये तो नमाजियों को और ढाढ़ी वालों को मुसलमान समझकर काट रहे हैं। ये तो नाटक करके नमाज का अपने लोगों को, अपने कैडर से मॉल में नमाज पढ़वाकर खड़ा कर रहे हैं कि मॉल में नमाजी आ गए हैं।' उन्होंने यहां तक दावा किया कि बीजेपी ने अपने लोगों से मॉल में नमाज पढ़वाकर इसे अलग रंग दे दिया।

टॅग्स :आरजेडीBJPबिहारआरएसएसPFI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos