लाइव न्यूज़ :

बिहार: एनडीए में पड़ी दरार, एमएलसी चुनाव को लेकर जीतन राम माझी बोले- बीजेपी-जेडीयू ने आपस में बांट ली सीट, हमें बुलाया तक नहीं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 1, 2022 17:41 IST

जीतन राम मांझी ने जेडीयू-बीजेपी से मिले इस झटके के बाद कहा कि बैठक में जो भी फैसला होता उसे गठबंधन के सभी सहयोगियों के सामने लिया गया होता।

Open in App
ठळक मुद्देमांझी ने कहा कि मुझे इस बात का बहुत दर्द है क्योंकि हम तो शायद एक भी सीट की मांग नही करतेपूर्व सीएम ने जेडीयू-बीजेपी की ओर से बैठक में नहीं बुलाये जाने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया बीजेपी और जेडीयू ने एमएलसी चुनाव में 13 और 11 सीटों का आपस में बंटवारा कर लिया है

पटना: एनडीए में एमएलसी चुनाव को लेकर भारी घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बंद कमरे में बीजेपी के साथ बैठक करके सीटों पर बंटवारा कर लिया और सहयोगी दलों को इसकी खबर तक नहीं दी। अब इसी मुद्दे को लेकर एनडीए में बगावत के सुर उठने लगे हैं।

पूरे घटनाक्रम पर निराशा जाहिर करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने खुलकर बीजेपी और जेडीयू की निंदा की है और कहा कि जिस तरह से भाजपा और जदयू ने बिना बताये आपस में सीटों का बंटवारा किया है। यह गठबंधन के अन्य सहयोगी के लिए बहुत ही दुखद है।

अपने दर्द में वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी को शामिल करते हुए माझी ने कहा कि हमारी और मुकेश सहनी की पार्टी बिहार में मौजूदा एनडीए सरकार की सहयोगी है। इसके बाद भी जेडीयू और बीजेपी की ओर से हमें बैठक में नहीं बुलाये जाने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

माझी ने जेडीयू-बीजेपी से मिले इस झटके के बाद कहा कि बैठक में जो भी फैसला होता उसे गठबंधन के सभी सहयोगियों के सामने लिया गया होता। लेकिन बहुत दुखद है कि ऐसा नहीं हुआ। मुझे इस बात का बहुत दर्द है, क्योंकि हम तो शायद एक भी सीट की मांग नही करते।

मालूम हो कि जीतन राम माझी की इस व्यथा से पहले रविवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने इस बात से नाराज होकर बगावती तेवर अख्तियार कर लिया था।

मुकेश साहनी ने इस फैसले पर जेडीयू-बीजेपी की कड़ी आलोचना करते हुए घोषणा कर दी कि उनकी पार्टी एमएलसी चुनाव की सभी 24 सीटों पर जेडीयू-बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। साहनी ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि उसने उनकी पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। 

जानकारी के मुताबिक हम और वीआईपी को बगैर कोई सूचना दिये बीजेपी और जेडीयू ने एमएलसी चुनाव में 13 और 11 सीटों का आपस में बंटवारा कर लिया है। वहीं बीजेपी ने अपने हिस्से की एक सीट पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को दी है।

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझीनीतीश कुमारBJPजेडीयूहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)मुकेश सहनीMukesh Sahani
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप