लाइव न्यूज़ :

रामनवमी पर सार्वजनिक हिंसाः बिहार विधान मंडल में हंगामा, हिंसा की घटना को लेकर भाजपा ने नीतीश सरकार पर किया हमला, सीएम ने रास्ता बदला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2023 15:15 IST

विधान परिषद के बाहर भाजपा के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार परिषद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंचे, लेकिन भाजपा का हंगामा देखकर रास्ता बदल लिया और दूसरे रास्ते से परिषद पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायकों ने विधानसभा वेल में आकर प्रदर्शन किया।विरोधी दल के सदस्यों ने हिंसा को लेकर भारी हंगामा शुरू कर दिया। रामनवमी पर कई जिलों में भड़की हिंसा को लेकर सियासत तेज है।

पटनाः बिहार में रामनवमी के दौरान कई जिलों में हुई हिंसा को लेकर विधानमंडल के दोनों सदनों में आज जोरदार हंगामा हुआ। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक भी हुई। भाजपा ने सदन के अंदर और बाहर जोरदार विरोध किया। भाजपा विधायकों ने विधानसभा वेल में आकर प्रदर्शन किया।

 

दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया। जिसे विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने नियमानुसार नही मानते हुए अस्वीकार कर दिया। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष ने हुई हिंसा की घटना को प्रशासनिक विफलता करार दिया।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा की घटनाओं को रोकने में सरकार विफल रही। भाजपा के विधायक सदन के वेल में जाकर हंगामा करने लगे। कुर्सी उठाकर भी पटकी गई। वहीं, देखते ही देखते दोनों ओर के विधायक वेल में आ गए। वहीं विवाद बढ़ता देख महज 16 मिनट में ही विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

वहीं, विधानसभा के बाद जैसे ही विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई विरोधी दल के सदस्यों ने हिंसा को लेकर भारी हंगामा शुरू कर दिया। विधान परिषद के बाहर भी भाजपा के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। हंगामें के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार परिषद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंचे, लेकिन भाजपा का हंगामा देखकर उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया और दूसरे रास्ते से परिषद पहुंचे।

दरअसल, बिहार में रामनवमी पर कई जिलों में भड़की हिंसा को लेकर सियासत तेज है। राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा नीतीश सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा विधायकों ने विधानसभा में और विधान पार्षदों ने परिषद में जमकर हंगामा किया।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyतेजस्वी यादवTejashwi YadavपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया