लाइव न्यूज़ :

Bihar Rajya Sabha Election 2024: शाहनवाज हुसैन या आरके सिंह, कौन मारेगा बाजी!, एक सीट और कई दावेदार, राज्यसभा में किसकी लॉटरी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2024 15:42 IST

Bihar Rajya Sabha Election 2024: एनडीए में भाजपा के पास 78, जदयू 43, हम 3 और दो निर्दलीय विधायक ने समर्थन दे रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Rajya Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन में राजद के 77 विधायक हैं।Bihar Rajya Sabha Election 2024: सुरेंद्र यादव और सुधाकर सिंह बक्सर से सांसद हो गए हैं।Bihar Rajya Sabha Election 2024: राजद विधायकों की संख्या घटकर 75 रह गई है।

Bihar Rajya Sabha Election 2024: बिहार से राज्यसभा की सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारे में हलचल बढ़ हो गई। एनडीए की ओर से अभी तक एक सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का नाम तय होने के बाद अब दूसरे सीट के लिए गुणा भाग बिठाया जने लगा है। चर्चा है कि दूसरे सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को भेजा जा सकता है। दरअसल, शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत के लिए जमकर पसीना बहाया था। शाहनवाज हुसैन साफ सुथरी छवि के नेता माने जाते हैं और केंद्र की वाजपेयी सरकार के अलावे बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल में भी मंत्री रह चुके हैं। शाहनवाज हुसैन फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। एक तो स्वच्छ छवि और दूसरे अल्पसंख्यक होने का फायदा उन्हें मिल सकता है।

इसके साथ ही नीतीश कुमार के भी नजदीकी भी माने जाते हैं। हालांकि इनके अलावे राजपूत समाज से आने वाले आरके सिंह के नाम की भी चर्चा चल रही है। एनडीए में भाजपा किसी सवर्ण को राज्यसभा पर विचार करेगी तो उसमें आरके सिंह फीट बैठ सकते हैं। आरके सिंह आरा से लोकसभा चुनाव हार गए हैं, लेकिन उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते काफी बेहतर काम किया था।

ऐसे में भाजपा उनके अनुभव का फायदा उठा सकती है। चर्चा है कि केंद्र में किसी भी राजपूत को मंत्री नहीं बनाया गया है, जिसकी वजह से राजपूत नेताओं में नाराजगी बताई जा रही है। ऐसी स्थिति में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा राजपूत समाज की नाराजगी को दूर करना चाहेगी। उल्लेखनीय है कि बिहार से राज्यसभा की दो सीट खाली हुई है।

जिसमें राजद की राज्यसभा सांसद मीसा भारती के पाटलिपुत्र संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद और दूसरी सीट विवेक ठाकुर के नवादा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई है। बिहार विधानसभा में संख्या बल के लिहाज से एनडीए को दोनों सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

फिलहाल एनडीए में भाजपा के पास 78, जदयू 43, हम 3 और दो निर्दलीय विधायक ने समर्थन दे रखा है। वहीं दूसरी इंडिया गठबंधन में राजद के 77 विधायक हैं। उसके दो विधायक सुरेंद्र यादव जहानाबाद से और सुधाकर सिंह बक्सर से सांसद हो गए हैं। ऐसे में राजद विधायकों की संख्या घटकर 75 रह गई है।

इसके अलावा राजद के तीन विधायक प्रह्लाद यादव, चेतन आनंद और नीलम देवी ने एनडीए को समर्थन दे रखा है, जिसकी वजह से इनकी सदस्यता का मामला अभी विधान सभा अध्यक्ष के पास चल रहा है। हालांकि, इस पर फिलहाल अभी कुछ फैसला आने की संभावना नहीं है। वहीं, संगीता देवी और भरत बिंद के बारे में भी कहा जाता है कि वे एनडीए के प्रत्याशी को समर्थन कर सकते हैं।

वहीं, कांग्रेस के एक विधायक मुरारी गौतम ने भी एनडीए को समर्थन दे रखा है। ऐसे में एनडीए के लिए राह आसान मानी जा रही है। जबकि भाकपा माले के दो विधायक सांसद बन गए हैं, जिसकी वजह से इंडिया ठबंधन के विधायकों की संख्या काफी घट गई है। ऐसी परिस्थिति में राजद की ओर से किसी उम्मीदवार को उतारे जाने की संभावना नहीं के बराबर है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावBJPनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?