लाइव न्यूज़ :

Bihar Rajya Sabha Bypoll: लोकसभा चुनाव में हार, राज्यसभा पहुंच केंद्र में मंत्री बनेंगे उपेंद्र कुशवाहा!, बिहार भाजपा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 2, 2024 14:27 IST

Bihar Rajya Sabha Bypoll: एनडीए के सभी साथी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और नीतीश कुमार, सभी लोगों के सहयोग से उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा एनडीए से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। भाजपा सहित एनडीए के तमाम घटक दल को धन्यवाद दिया।बिहार विधान सभा में भी वैसा ही करेंगे।

Bihar Rajya Sabha Bypoll: एनडीए ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को अब बड़ा तोहफा दिया है। भाजपा ने अपने कोटे से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा में भेजने का फैसला किया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला सबकी सहमति से लिया गया है। एनडीए के सभी साथी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और नीतीश कुमार, सभी लोगों के सहयोग से उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे।

वहीं राज्यसभा के उम्मीदवार बनने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए इसके लिए भाजपा सहित एनडीए के तमाम घटक दल को धन्यवाद दिया। उन्होंने पीएम मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, हम संरक्षक एवं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोजपा(रा) प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित एनडीए के तमाम घटक दल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी साथियों ने मिलकर यह फैसला लिया है।

वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि कुशवाहा समाज के वोट के लिए कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया, इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव होने दीजिए सब पता चल जाएगा। लोकसभा चुनाव में इन लोगों ने कंफ्यूजन बनाने का प्रयास किया। उसमें इनको सफलता भी मिली तो उनको लग रहा होगा की बिहार विधान सभा में भी वैसा ही करेंगे।

लेकिन विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ एनडीए गठबंधन चुनाव लड़ेगा और बिहार फिर एनडीए सरकार बनेगा। वहीं, सोमवार को कांग्रेस नेता व विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा संसद में आक्रमक भाषण दिए जाने को लेकर कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी के बात का कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं तो कुछ तो बोलना है।

कोई मटेरियल उनके पास नहीं है, कोई उनको बता देता है तो वो बोलने लगते हैं। ऐसे में इसका कोई मतलब नहीं है। बता दें कि लोकसभा में पाटलिपुत्र से मीसा भारती और नवादा से विवेक ठाकुर के सांसद बनने के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं। लिहाजा एनडीए ने उपेन्द्र कुशवाहा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में काराकाट लोकसभा सीट पर उपेन्द्र कुशवाहा को करारी हार मिली थी। लेकिन इसके बाद भी बिहार में कुशवाहा वोट बैंक की जरूरत को समझते हुए एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। बिहार में एनडीए लगातार कुशवाहा मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में जुटी हुई है। जदयू ने भगवान सिंह कुशवाहा को विधान पार्षद उम्मीदवार घोषित किया था, जिसके बाद आज ही उन्होंने नामांकन किया है।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाBihar BJPपटनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है