लाइव न्यूज़ :

पूर्णिया में जीएमसीएच का अजब हाल, पुस्तकालय और लाइब्रेरियन नहीं पर खरीद ली गई दो करोड़ रुपये से अधिक की किताबें

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2022 13:10 IST

पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में करोड़ों रुपयों की किताब एक झटके में खरीदे जाने का मामला सामने आया है जबकि यहां पुस्तकालय और इससे जुड़ी अन्य सुविधाएं नदारद हैं।

Open in App

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में सरकारी राजस्व को चपत लगाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सामने आई जानकारी के अनुसार जीएमसीएच में दो करोड़ रुपये से अधिक की पुस्तक की खरीद की गई है जो पिछले करीब चार महीने से धूल फांक रही है। यहां लाइब्रेरी और लाइब्रेरियन तक का अता-पता नहीं है। एक लाइब्रेरियन की बहाली तक नहीं हुई है। 

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार किताबों के रखरखाव की व्यवस्था के लिए पुस्तकालय अध्यक्ष तक नियुक्त नहीं हुआ है। जीएमसीएच के प्राचार्य ने एक झटके में कैसे दो करोड़ से अधिक की पुस्तकें खरीद ली, इसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

नियमों के अनुसार मेडिकल कालेज अस्पताल में लाइब्रेरी होनी चाहिए। साथ ही पुस्तक के रखरखाव और आवंटन की समुचित व्यवस्था भी होनी चाहिए। किताबों के रिकॉर्ड रखने और प्रबंधन के लिए  स्टाफ होने चाहिए। हालांकि अभी तक जीएमसीएच में किसी की बहाली तक नहीं हुई है।

नियमों के अनुसार पुस्तकालय के लिए नए मेडिकल कालेज में समानुपातिक तौर पर हर साल किताबें खरीदी जानी चाहिए। ऐसे में एक बार में ही करोडों की पुस्तकों का खरीदे जाना सवाल खड़े कर रहा है। सवाल ये भी है कि बिना पुस्तकालय अध्यक्ष के रखरखाव इन किताबों का इस्तेमाल किस तरह से हो सकेगा। 

नियमों के मुताबिक तीस लोगों का स्टाफ रीडिग रूम भी होना चाहिए। लाइब्रेरियन समेत अन्य स्टाफ का कमरा होना चाहिए। वीडियो और कैसेट रूम सहित एयर कंडिशन कंप्यूटर कमरे होने चाहिए। साथ ही ई लाइब्रेरी की सुविधा भी होनी चाहिए। हालांकि, ये सबकुछ फिलहाल नहीं पर करोड़ों की किताब खरीद ली गई है।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी