लाइव न्यूज़ :

उपेन्द्र कुशवाहा के द्वारा तेजस्वी यादव का नेतृत्व स्वीकार नहीं किये जाने पर राजद ने खोला मोर्चा, कहा- जनता मुख्यमंत्री मान चुकी है

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2023 17:19 IST

जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा के बयान पर पलटवार करते हुए राजद ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी यादव को पहले ही बिहार की जनता अपना मुख्यमंत्री मान चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देकुशवाहा द्वारा तेजस्वी यादव का नेतृत्व कभी भी स्वीकार नहीं किए जाने के ऐलान के बाद सियासत गरमराजद ने कहा, तेजस्वी यादव को पहले ही बिहार की जनता अपना मुख्यमंत्री मान चुकी हैकुशवाहा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एक के बाद एक आरोप लगा रहे हैं

पटना: जदयू के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुशवाहा के द्वारा तेजस्वी यादव का नेतृत्व कभी भी स्वीकार नहीं किए जाने के ऐलान के बाद सियासत गर्मा गई है। उपेन्द्र कुशवाहा के बयान पर पलटवार करते हुए राजद ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी यादव को पहले ही बिहार की जनता अपना मुख्यमंत्री मान चुकी है। 

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घोषणा कर चुके हैं कि बिहार की महागठबंधन में 2025 का चुनाव तेजस्वी के चेहरे के साथ लड़ा जाएगा। जिसको लेकर आज उपेंद्र कुशवाहा ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। 

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा को जवाब देते हुए राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन में तेजस्वी यादव पहले से ही मुख्यमंत्री पद के लिए नेता घोषित हैं, यह नई बात नहीं है। अभी सिर्फ स्थिति ऐसी बनी कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया। 

उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार की जनता के बीच तेजस्वी की स्वीकार्यता का सवाल है तो 2020 के चुनाव में सभी ने देखा है कि जनता ने उनके नेतृत्व को किस प्रकार से स्वीकार किया था और राजद को सबसे बड़ी पार्टी बनाया था। 

मृत्युंजय तिवारी ने उपेंद्र कुशवाहा को चेतावनी देते हुए कहा सभी को पता है कि वह किसके इशारे पर महागठबंधन के खिलाप अनाप-शनाप बोल रहे हैं। कुशवाहा के लिए हमलोग इतना ही कहना चाहेंगे कि अभी वह महागठबंधन में हैं। ऐसे में महागठबंधन की नाव पर सवार होकर उसी नाव में छेद नहीं करें, वरना उनके खिलाप कार्रवाई किए जाने की मांग की जाएगी। 

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एक के बाद एक आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्हें किसी भी सूरत में तेजस्वी यादव का नेतृत्व कभी भी स्वीकार नहीं होगा।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीउपेंद्र कुशवाहाबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील