लाइव न्यूज़ :

बिहार का मोतिहारी, सीवान और दरभंगा देश में सबसे प्रदूषित जगह, AQI 400 से भी रहा ऊपर

By विनीत कुमार | Updated: November 13, 2022 15:06 IST

बिहार में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शनिवार को बिहार का मोतिहारी, सीवान और दरभंगा सबसे प्रदूषित दर्ज किया गया। यहा एक्यूआई 400 से भी अधिक था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी रही।बिहार के मोतिहारी, सीवान और दरभंगा में शनिवार को एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया।देश में शनिवार को यही तीन जगहें भी रही जहां एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज हुआ।

पटना: वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली के बारे में काफी हाय-तौबा मचती है लेकिन बिहार की हालत भी कम चिंताजनक नहीं है। बिहार में वायु प्रदूषण की स्थिति शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लगातार दूसरे दिन बेहद खराब स्थिति में रही। देश में शनिवार को तीन शहर ऐसे रहे जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'गंभीर' श्रेणी में यानी 400 से ऊपर रहा। ये तीनों शहर बिहार से हैं। इसके अलावा शनिवार को बिहार में 11 अन्य स्थानों पर भी एक्यूआई 'सबसे खराब' श्रेणी में रहा।

बिहार में ये तीन जगहें सबसे प्रदूषित

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी दैनिक AQI बुलेटिन के अनुसार शनिवार को बिहार के मोतिहारी, सीवान और दरभंगा में क्रमशः 419, 417 और 404 के साथ सबसे प्रदूषित जगह रहे। इसके अलावा एक्यूआई बिहार में अन्य सभी निगरानी स्टेशनों में 'खराब या उससे ऊपर' की श्रेणी में ही रहे। 201 और 300 के बीच AQI को खराब, 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

बिहार के मामले में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर में PM2.5 का सबसे बड़ा योगदान है। शनिवार को पटना में पीएम2.5 की औसत सांद्रता 300-320 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (μg/m3) दर्ज की गई, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। अधिकारियों ने राज्य में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के लिए भौगोलिक कारकों के साथ-साथ सर्दियों की शुरुआत को जिम्मेदार ठहराया, जिससे उत्तर बिहार के शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि नजर आ रही है।

शुक्रवार को भी देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से बिहार के 6 शहर शामिल थे। इन जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो मोतिहारी में 425, सीवान में 414, बेतिया में 408, दरभंगा में 397, बेगूसराय में 390, बक्सर में 387, सहरसा में 367 और पटना में 280 दर्ज किया गया था।

टॅग्स :वायु प्रदूषणबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत