लाइव न्यूज़ :

5 जयचंदों में से 1 जयचंद आज पूरे परिवार के साथ बिहार छोड़कर भाग रहा?, तेजप्रताप यादव ने लिखा-पटना जंक्शन पर जाकर देख लें

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2025 18:25 IST

बता दें कि हाल में ही तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के भाई और अपने पुराने साथी आकाश यादव को जयचंद कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देधीरे-धीरे बाकी जयचंदों का भी चेहरा और चरित्र सामने आएगा।कोई भी जयचंद मेरी नजरों से बच नहीं सकता। “जयचंद” केवल पटना जंक्शन ही नहीं, बल्कि पटना एयरपोर्ट या बस स्टैंड से भी भाग सकता है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर से जयचंदों को लेकर बड़ा बयान दिया है। बुधवार को एक ट्वीट कर बिना किसी का नाम लिए पार्टी के ही किसी नेता या सहयोगी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पांच जयचंदों में से एक जयचंद आज बिहार छोड़कर भागने वाला है। तेज प्रताप यादव ने लिखा कि एक महत्वपूर्ण सूचना: पांच जयचंदों में से एक जयचंद आज बिहार छोड़कर भागने वाला है। आज शाम पटना जंक्शन से अपने पूरे परिवार समेत भागने की तैयारी कर चुका है। तेज प्रताप ने आगे लिखा कि जब चुनाव का समय आया तो मैदान छोड़कर भागना क्या दर्शाता है, ये जनता और मीडिया भाई-बंधु तय करें। उन्होंने लिखा कि कोई भी जयचंद मेरी नजरों से बच नहीं सकता। धीरे-धीरे बाकी जयचंदों का भी चेहरा और चरित्र सामने आएगा।

भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। तेज प्रताप यादव ने मीडिया को भी इस मामले पर अलर्ट करते हुए कहा कि यह “जयचंद” केवल पटना जंक्शन ही नहीं, बल्कि पटना एयरपोर्ट या बस स्टैंड से भी भाग सकता है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे सतर्क रहें और इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखें। तेज प्रताप यादव के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका इशारा पार्टी के भीतर ही किसी ऐसे नेता की ओर है, जो हाल के दिनों में नाराजगी जताते हुए विरोधी सुर में बोलता रहा है। बता दें कि हाल में ही तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के भाई और अपने पुराने साथी आकाश यादव को जयचंद कहा था।

वहीं इसके अलावा तेजप्रताप यादव ने भाई तेजस्वी यादव के साथ रहने वालों को भी जयचंद करार दिया था। बता दें कि तेज प्रताप अक्सर सोशल मीडिया पर तीखे हमले बोलते हैं और कई बार अपने ही नेताओं को निशाने पर लेते हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तेज प्रताप यादव के “जयचंद” वाले इशारे का पात्र कौन है और क्या सचमुच कोई नेता बिहार छोड़कर बाहर जाने की तैयारी में है?

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है