लाइव न्यूज़ :

लालू-राबड़ी आवास पर बाहुबली अशोक महतो को नो एंट्री?, राजद की छवि बदलने में लगे तेजस्वी यादव, गार्ड ने अंदर जाने से रोका

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2025 15:47 IST

2024 लोकसभा चुनाव में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने खुद अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को मुंगेर लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने खुद कॉल करके उन्हें घर बुलाया था और सिंबल दिया था।तेजस्वी यादव से मुलाकात करने आए थे, लेकिन प्रवेश की अनुमति नहीं मिली।अशोक महतो आगामी विधानसभा चुनाव में पत्नी अनीता कुमारी को लड़ना चाहते हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजद अपनी छविको धूमिल होने से बचाने के प्रयास में जुट गई है। शायद यही कारण है कि हाल ही में “हम भूरा बाल साफ कर देंगे” जैसे आपत्तिजनक बयान देकर चर्चा में आए अशोक महतो को राबड़ी आवास में प्रवेश नहीं मिला। खुद को कुर्मी समाज का बाहुबली नेता बताने वाले अशोक महतो से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव किनारा करते दिख रहे हैं। गुरुवार की रात को अशोक महतो पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे। वह तेजस्वी यादव से मुलाकात करने आए थे, लेकिन उन्हें घर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली।

बताया जाता है कि अशोक महतो काफी देर तक राबड़ी आवास के बाहर खड़े रहे, मगर तेजस्वी यादव के गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोके रखा। आखिरकार, उनकी मुलाकात नहीं हो पाई और गार्ड ने उन्हें दरवाजे से ही वापस लौटा दिया। कहा जा रहा है कि बाहुबली नेता अशोक महतो आगामी विधानसभा चुनाव में पत्नी अनीता कुमारी को लड़ना चाहते हैं।

वह टिकट के सिलसिले में ही तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे। दरअसल, अशोक महतो पत्नी अनिता कुमारी को वारसलीगंज विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर प्रत्याशी बनाना चाहते हैं। बता दें कि अशोक महतो का सार्वजनिक मंच से दिया गया “भूरा बाल साफ कर देंगे” वाला बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था।

इस असंवेदनशील और अभद्र भाषा वाले बयान पर विरोधी दलों ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी। ‘भूरा बाल’ शब्द का इस्तेमाल बिहार में भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और कायस्थ जाति के संदर्भ में किया जाता रहा है। हालांकि, शुरुआत में पार्टी ने चुप्पी साधी रखी, लेकिन इस बयान से राजद की उस सोशल इंजीनियरिंग और ए टू जेड (सभी जातियों) को साथ लाने की नीति को नुकसान पहुंचने की आशंका थी, जिसका दावा तेजस्वी यादव लगातार करते रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के अंदर भी महतो की इस बयानबाजी को लेकर गहरा असंतोष था।

बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने खुद अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को मुंगेर लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया था। लालू यादव ने खुद कॉल करके उन्हें घर बुलाया था और सिंबल दिया था। हालांकि अनिता चुनाव हार गई थीं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष