लाइव न्यूज़ :

पोस्टर से गायब लालू-राबड़ी तस्वीर?, महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने किया राजद पर कब्जा!

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2025 16:17 IST

जदयू की ओर से किए गए ट्वीट मे लिखा है कि तेजस्वी अब पार्टी और परिवार दोनों में ‘एकोऽहम् द्वितीयो नास्ति’ की स्थिति में हैं और कुछ नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद नेताओं के द्वारा लगाए जा रहे पोस्टरों में तेजस्वी यादव को जननायक के रूप में पेश किया जाने लगा है।तेजस्वी के पोस्टरों में अब लालू की तस्वीर माइक्रोस्कोप से ढूंढनी पड़ेगी। तेजस्वी यादव व राहुल गांधी के अलावा महागठबंधन के अन्य नेताओं की तस्वीर थी।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्य घटक दल राजद के पोस्टर को लेकर सियासत तेज हो गई है। दरअसल, महागठबंधन के द्वारा लगाए जा रहे पोस्टरों में केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर देखी जा रही है। तेजस्वी यादव के आगे राजद के संस्थापक प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तक के चेहरे नदारद हैं। यही नहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की चर्चा तक नहीं है। इन पोस्टरों में। सबसे मजेदार बात तो यह भी है कि राजद नेताओं के द्वारा लगाए जा रहे पोस्टरों में तेजस्वी यादव को जननायक के रूप में पेश किया जाने लगा है।

हालांकि राजद में इसको लेकर मतभेद सामने आने लगे हैं। बता दें कि पटना के मौर्या होटल में मंगलवार को महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी होने के दौरान जो पोस्टर लगा था, उसमें तेजस्वी यादव की बड़ी फोटो थी, वहीं राहुल गांधी समेत महागठबंधन के अन्य नेताओं की छोटी फोटो थी। इस पोस्टर से लालू यादव और राबड़ी देवी भी गायब दिखीं।

ऐसे में कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने राजद पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। हालांकि इसको लेकर अब सियासत शुरू हो हुई है। जदयू ने एक्स पर पोस्ट कर तेजस्वी पर निशाना साधते हुए लिखा है कि तेजस्वी तो चालू निकले। जदयू की ओर से किए गए ट्वीट मे लिखा है कि तेजस्वी अब पार्टी और परिवार दोनों में ‘एकोऽहम् द्वितीयो नास्ति’ की स्थिति में हैं और कुछ नहीं।

लालू यादव के नाम और चेहरे पर राजनीति करने वाले तेजस्वी के पोस्टरों में अब लालू की तस्वीर माइक्रोस्कोप से ढूंढनी पड़ेगी। वहीं फोटो पर कैप्शन है- तेजस्वी तो निकले चालू, पोस्टर में गुम हो गए लालू। दरअसल, मंगलवार को घोषणा पत्र जारी करने के समारोह में पीछे लगे बैनर में तेजस्वी यादव व राहुल गांधी के अलावा महागठबंधन के अन्य नेताओं की तस्वीर थी।

लेकिन, उसमें लालू प्रसाद की तस्वीर कहीं नहीं थी। इसी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव को ‘जननायक’ और ‘नायक’ के रूप में पेश करने पर न केवल भाजपा ने आपत्ति जताई है, बल्कि उनकी अपनी पार्टी राजद के भीतर से भी विरोध के स्वर उठे हैं। राजद के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इन अपराधियों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।

सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि ‘जननायक’ की उपाधि विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के लिए इस्तेमाल की जाती है, और तेजस्वी को यह उपाधि हासिल करने के लिए समय और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। सिद्दीकी ने कहा कि तेजस्वी अपने पिता लालू प्रसाद की विरासत के आधार पर राजनीति में लगे हुए हैं। वह लालू प्रसाद की राजनीति की ‘विरासत’ हैं और उन्हें यह सम्मान अपने पिता और ठाकुर के नक्शेकदम पर चलकर खुद को स्थापित करने के बाद ही मिल सकता है।

वहीं, तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने भी इन उपाधियों पर असहमति जताते हुए कहा कि “खुद को जननायक कहने से कोई लोगों का नेता नहीं बन जाता। कर्पूरी ठाकुर, राम मनोहर लोहिया, अंबेडकर और महात्मा गांधी ही असली जननायक थे। उन्होंने तेजस्वी व राहुल को “लालू प्रसाद की छत्रछाया” में बताते हुए कहा कि यह संरक्षण हटा दिया जाए तो वे “कुछ भी नहीं” होंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीबिहार विधानसभा चुनाव 2025आरजेडीतेज प्रताप यादवमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप