लाइव न्यूज़ :

राजद के 9, जदयू के 7, भाजपा के 4 और लोजपा के 2 बाहुबली ठोक रहे ताल?, परिवार को लेकर मैदान 22 प्रत्याशी, देखिए पूरी सूची

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2025 16:20 IST

एक ओर ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह का गढ़ है, तो दूसरी ओर सूरजभान की पत्नी वीणा देवी मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद ने सबसे ज्यादा विवादास्पद चेहरे टिकट पर उतारे हैं।जदयू ने पुराने प्रभावशाली स्थानीय नेताओं पर भरोसा जताया है। वैशाली में दो पुराने कुख्यात चेहरों की वापसी हुई है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में इसबार बहुत बड़ी संख्या में बाहुबली या उनके परिवार का कोई सदस्य सीधे मैदान में हैं। इनमें कुछ जेल से जमानत पर बाहर हैं, कुछ ने राजनीति को ही ‘सेफ शेल्टर’ बना लिया है। मोकामा, अरवल, आरा, सिवान, वैशाली, और गया जैसी सीटें इस बार फिर चर्चा में हैं। क्योंकि यहां मुकाबला विचारधारा का नहीं, बाहुबली बनाम बाहुबली का बन गया है। 22 ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई पर हत्या, रंगदारी, अपहरण और धमकी जैसे गंभीर आरोप हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से सबसे ज्यादा 9 बाहुबली उम्मीदवार महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। राजद ने सबसे ज्यादा विवादास्पद चेहरे टिकट पर उतारे हैं।

जदयू ने पुराने प्रभावशाली स्थानीय नेताओं पर भरोसा जताया है, जबकि भाजपा ने चार सीटों पर ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन संगठन का तर्क है कि ज्यादातर केस राजनीतिक हैं। राजद के 9, जदयू के 7, भाजपा के 4 और लोजपा (रा) 2 बाहुबली ताल ठोक रहे हैं।

इसमें मोकामा विधानसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां अनंत सिंह के समर्थक और सूरजभान सिंह के परिवार के लोग आमने-सामने हैं। एक ओर ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह का गढ़ है, तो दूसरी ओर सूरजभान की पत्नी वीणा देवी मैदान में हैं। इसी तरह सीवान में एक बार फिर बाहुबली नेता के परिवार से उम्मीदवार उतारा गया है। आरा में पूर्व बाहुबली विधायक का बेटा मैदान में है। वैशाली में दो पुराने कुख्यात चेहरों की वापसी हुई है।

बाहुबली या उनके परिवार से उतरे उम्मीदवार- राजद प्रत्याशी

राजद से वीणा देवी (सूरजभान की पत्नी)- मोकामा

अनीता देवी (अशोक महतो की पत्नी)- वारिसलीगंज

शिवानी शुक्ला (मुन्ना शुक्ला की बेटी)- लालगंज

विश्वनाथ यादव( सांसद सुरेंद्र यादव के पुत्र- बेलागंज

दीपू राणावत( अरुण यादव के पुत्र) संदेश

कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया- बाढ़

रीतलाल यादव- दानापुर

ओसामा शहाब (मो. शहाबुद्दीन के पुत्र)- रघुनाथपुर

चांदनी सिंह- बनियापुर

जदयू के टिकट पर-

अनंत सिंह- मोकामा

धूमल सिंह- एकमा

अमरेंद्र पांडेय- कुचायकोट

राधा चरण साह- संदेश

चेतन आनंद (आनंद मोहन के बेटे) - नवीनगर

रंधीर सिंह - मांझी

विभा देवी(राजबल्लभ यादव की पत्नी)- नवादा।

भाजपा टिकट-

अरुणा देवी- वारिसलीगंज

केदारनाथ सिंह- बनियापुर

विशाल प्रशांत पांडेय (सुनील पांडेय के पुत्र)- तरारी

औराकेश ओझा- शाहपुर।

लोजपा प्रत्याशी

हुलास पांडेय-ब्रह्मपुर

रुपा कुमारी- फतुहा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनामोकामाअनंत सिंहआरजेडीतेजस्वी यादवRajiv Ranjan Singhनीतीश कुमारचुनाव आयोगBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

भारत"बाबूजी धीरे चलना, हां बड़े धोखे इस राह में"?, भाजपा के भीतर और एनडीए गठबंधन में संतुलन पर ध्यान, सीएम सम्राट चौधरी पर हिट हो रहा गाना?

भारततेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतएनसीसी ने मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल को किया प्रभावित, कैडेट की घुड़सवारी से लेकर नेतृत्व क्षमता के कायल हुआ प्रतिनिधिमंडल

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे