लाइव न्यूज़ :

जो अपने गठबंधन को नहीं संभाल सके, वो बिहार को क्या संभालेंगे?, चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा, राहुल गांधी कहां हैं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 13:08 IST

जब दूसरे चरण का नामांकन तक पूरा हो चुका है, तब इस तरह की बातें करना सिर्फ अपने बिखरे हुए गठबंधन पर पर्दा डालने का प्रयास है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी यह स्पष्ट न हो कि कौन-सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। लोजपा (रामविलास) प्रमुख ने सवाल उठाते हुए कहा, “गठबंधन के घटक दल अब तक एक साथ बैठ नहीं पाए हैं। राहुल गांधी कहां हैं?बिहार में सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने जा रही है।

पटनाः केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने गठबंधन को नहीं संभाल सके, वो बिहार को क्या संभालेंगे। तेजस्वी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पासवान ने कहा कि महागठबंधन की स्थिति “बिखरे हुए गठबंधन पर पर्दा डालने का प्रयास” है। पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा, “यह मेरी समझ से परे है कि ये लोग किस दुनिया में जी रहे हैं। जब दूसरे चरण का नामांकन तक पूरा हो चुका है, तब इस तरह की बातें करना सिर्फ अपने बिखरे हुए गठबंधन पर पर्दा डालने का प्रयास है।”

उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में शायद ही कभी इतना कमजोर और अस्थिर गठबंधन देखा गया हो, जहां चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी यह स्पष्ट न हो कि कौन-सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। लोजपा (रामविलास) प्रमुख ने सवाल उठाते हुए कहा, “गठबंधन के घटक दल अब तक एक साथ बैठ नहीं पाए हैं। राहुल गांधी कहां हैं?

क्या तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की यह नैतिक जिम्मेदारी नहीं थी कि वे मिलकर महागठबंधन के अंदर की उलझनों को सुलझाने का प्रयास करें?” उन्होंने कहा कि यह स्थिति बताती है कि शायद कांग्रेस बिहार चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है। पासवान ने दावा किया कि “14 नवंबर के बाद बिहार में सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने जा रही है।”

उन्होंने कहा, “बिहार की जनता अब पूरी तरह समझ चुकी है कि जो लोग अपने गठबंधन के घटक दलों को एक साथ नहीं रख सकते, वे राज्य के करोड़ों लोगों को कैसे एकजुट रख पाएंगे। बिहार की जनता विकास, स्थिरता और जवाबदेह नेतृत्व चाहती है, और यह केवल राजग ही दे सकता है।”

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीतेजस्वी यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया