लाइव न्यूज़ :

गुंडे, मवाली और बदतमीज?, बिहार को बदनाम करने में भाई वीरेंद्र जैसे लोग, तेज प्रताप यादव ने कहा-कठोर कार्रवाई हो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2025 15:50 IST

सुरक्षाकर्मी मतदाताओं को लाइन में रोककर मनमानी कर रहे हैं और एक विशेष राजनीतिक दल के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार सुबह भाई वीरेंद्र अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे।मामला और गर्माता गया। ऐसे में तेज प्रताप यादव भी उन पर बरस पड़े।राजद का समर्थक हो या फिर किसी दूसरी पार्टी का समर्थक हो।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर तीखा हमला बोला है। भाई वीरेंद्र के द्वारा दारोगा को धमकाने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि ऐसे लोग गुंडे, मवाली और बदतमीज होते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को बर्बाद करने में इन्हीं लोगों का हाथ और बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि भाई वीरेंद्र के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। बता दें कि राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र के खिलाफ चुनाव आयोग ने प्रत्याशी दर्ज कर लिया है। दरअसल, गुरुवार सुबह भाई वीरेंद्र अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे।

मतदान के बाद बाहर निकलते ही उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी मतदाताओं को लाइन में रोककर मनमानी कर रहे हैं और एक विशेष राजनीतिक दल के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गर्माता गया। ऐसे में तेज प्रताप यादव भी उन पर बरस पड़े।

वहीं, गोपालगंज जिले में राजद नेताओं के द्वारा की गई दलितों की पिटाई मामले में तेजप्रताप यादव ने कहा कि इस घटना को लेकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह राजद का समर्थक हो या फिर किसी दूसरी पार्टी का समर्थक हो।

उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों ने बिहार को बर्बाद किया है। ये गुंडे-मवाली हैं और दलितों की पिटाई करते हैं। सरकार को संज्ञान लेकर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बताया जाता है कि बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद दलित परिवार से मारपीट की गई।

आरोप है कि राजद को वोट नहीं देने पर सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में एक दलित परिवार के साथ मारपीट की गई है। पीड़ितों के अनुसार, घटना में तीन लोग जख्मी हुए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों में अखिलेश यादव, विशाल यादव समेत अन्य लोग भी शामिल थे। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील