लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics Update: नीतीश कुमार जदयू की ओर से कोई भी फैसले लेने के लिए स्वतंत्र, विधायकों की बैठक में हुआ फैसला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 28, 2024 11:03 IST

पटना में जदयू विधायकों की बैठक में इस बात पर सर्व सम्मति से फैसला लिया गया है कि पार्टी की ओर से अध्यक्ष नीतीश कुमार कोई भी फैसले लेने के लिए स्वतंत्र होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सियासत का ऊंट रविवार को किसी भी पल किसी भी करवट बैठ सकता हैनीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने अपने सभी विधायकों के साथ राजनीतिक हालात पर चर्चा कीजदयू ने नीतीश कुमार को पार्टी की ओर से कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है

पटना:बिहार में सियासत का ऊंट किसी भी पल किसी भी करवट बैठ सकता है। राजधानी पटना में राजनीतिक घटनाक्रम बेहद तेजी से बदल रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने अपने सभी विधायकों के साथ राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए बैठक की।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जदयू विधायकों की बैठक में इस बात पर सर्व सम्मति से फैसला लिया गया है कि पार्टी की ओर से अध्यक्ष नीतीश कुमार कोई भी फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

इस बीच बिहार में राज्यपाल आवास पर सुरक्षा को बड़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी समय राज्यपाल ज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर महागबंधन सरकार से अपना त्यागपत्र उन्हें सौंपें सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने रविवार को कहा कि भाजपा बिहार के घटनाक्रम को लेकर बेहद गंभीर है। पार्टी पूरी तरह से 'अलर्ट' मेड में है और राज्य की घटनाओं पर बारीकी से निगाह बनाये हुए है।

समाचार एजेंसी एएनआ से बात करते हुए भाजपा नेता अजय आलोक ने रविवार को कहा, "अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्तारूढ़ महागठबंधन पर लगाम लगानी है, जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा है तो यह सरकार जल्द से जल्द गिरनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हम बिहार में सबसे बड़ी पार्टी हैं। हम सतर्क हैं और घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। हम बिहार में बदलती राजनीतिक स्थिति से वाकिफ हैं। जब अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की बात आएगी तो हम एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। हम बिहार को ऐसे ही जंगल राज' के हाथ में नहीं छोड़ सकते हैं। अगर इस सरकार को गिरना है तो मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह आज ही हो जाए।''

उनकी टिप्पणी इन अटकलों के बीच आई है कि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में फिर से शामिल होंगे, जिससे राज्य में 'महागठबंधन' शासन का अंत होगा।

राज्य में सत्ता के बाजीगरी का का खेल तब शुरू हुआ जब सीएम नीतीश कुमार पर राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर कटाक्ष करते हुए पोस्ट किया कि 'सोशलिस्ट पार्टी' (जेडीयू) खुद को प्रगतिशील बताती है, लेकिन वा के बदलते रुख के साथ इसकी विचारधारा बदल जाती है। रोहिणी के इस तेवर के बाद सत्ता पर काबिज महागठबंधन में दरार आ गई थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो