लाइव न्यूज़ :

भाजपा के साथ जाते हैं तो उधर के हो जाते हैं?, तेजस्वी यादव ने कहा-नीतीश कुमार पर संगत का असर, आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 85 फीसदी कीजिए

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2024 15:52 IST

Bihar Politics: कमेटी पूरे मामले की समीक्षा करें और समीक्षा के रिपोर्ट के बाद तुरंत उसे रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट में दोबारा आरक्षण लाया जाए। जिसमें 85 फीसदी आरक्षण का आधार रखा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार कैबिनेट स्वीकार करे, उसके बाद केंद्र सरकार से अनुशंसा भेजे की नवमी अनुसूची में इसे डालें।10 फीसदी ईडब्लूएस का आरक्षण रहेगा। हम 85 फीसदी आरक्षण करने का समर्थन करेंगे।नीतीश कुमार जब हमारे साथ थे तो ठीक थे और ठीक रहते हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को विधानसभा में नीतीश सरकार से बिहार में आरक्षण की सीमा को 65 फीसदी करने के प्रावधान को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट ने आरक्षण के मामले को निरस्त कर दिया है तो निश्चित तौर पर हम सरकार से मांग करते हैं कि तुरंत कमेटी बनाया जाए। वह कमेटी पूरे मामले की समीक्षा करें और समीक्षा के रिपोर्ट के बाद तुरंत उसे रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट में दोबारा आरक्षण लाया जाए। जिसमें 85 फीसदी आरक्षण का आधार रखा जाए।

तुरंत बिहार कैबिनेट उसको स्वीकार करे, उसके बाद केंद्र सरकार से अनुशंसा भेजे की नवमी अनुसूची में इसे डालें। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर नीतीश सरकार चाहे तो आरक्षण को 65 फीसदी की जगह 75 फीसदी भी कर दे और 10 फीसदी ईडब्लूएस का आरक्षण रहेगा। हम 85 फीसदी आरक्षण करने का समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब हमारे साथ थे तो ठीक थे और ठीक रहते हैं। जब भाजपा के साथ जाते हैं तो उधर के हो जाते हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार पर संगत का असर पड़ गया है। जब नीतीश कुमार थे तो उन्होंने ही प्रस्ताव लाया हम लोग साथ थे, लेकिन अब नीतीश कुमार पूरे मामले पर कुछ नहीं बोला है।

हमारी मांग है कि तुरंत कैबिनेट में एक नया प्रस्ताव लाइए उसको तुरंत मंजूर कीजिए और आरक्षण 85 फीसदी बढ़ाये। हम साथ देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षित लोगों के रोजगार को लेकर चिंतित है तो आनन-फानन में यह बिल जाए हमलोग पास करा देंगे। वहीं सदन में तेजस्वी ने कहा कि आज संविधान दिवस है।

ऐसे में सरकार को आज के दिन यह बताना चाहिए कि बिहार में आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 65 फीसदी करने का प्रावधान लागू करने में देरी क्यों हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि मेरे जन्मदिन के दिन ही 9 नवंबर 2023 को  आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 65 फीसदी करने का प्रावधान लाया गया था।

उसी दिन सीएम नीतीश ने मंत्रिमंडल की बैठक में भी यह चिंता जताई थी कि भाजपा के लोग इसके खिलाफ कोर्ट जाकर इसे निरस्त कराने का षड्यंत्र रच सकते हैं। महागठबंधन सरकार ने केंद्र सरकार से आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 65 फीसदी करने के प्रावधान को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।

लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐसा नहीं किया। वहीं कोर्ट ने 20 जून 2024 को इसे निरस्त कर दिया। तेजस्वी ने कहा कि संविधान दिवस पर हम नीतीश सरकार से अनुरोध करते हैं कि कोर्ट ने 65 फीसदी आरक्षण के प्रावधान को स्टडी करने की बात कही है तो विधानसभा की एक कमेटी बनाई जाए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं