लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार जी हमारे साथ आने वाले हैं तो कहां से जाएंगे वहां पर?, शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाने पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2025 16:32 IST

Bihar Politics: तेजस्वी यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अब वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने साथ नहीं लेंगे। ऐसे में भाई वीरेंद्र का ऐसा बयान आने पर राजद के अंदर खलबली मचा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद नेता अब भी नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल करने के पक्ष में हैं। भाई वीरेंद्र ने कहा था कि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है।नीतीश कुमार आना चाहते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

पटनाः दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर सियासत गर्मा गई है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नहीं जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार जी हमारे साथ आने वाले हैं तो कहां से जाएंगे वहां पर? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल होना चाहते हैं, वह हमारे साथ आने वाले हैं। इसलिए वह दिल्ली नहीं गए। हालांकि भाई वीरेंद्र का यह बयान तेजस्वी यादव के रुख से बिलकुल अलग है. बता दें कि तेजस्वी यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अब वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने साथ नहीं लेंगे। ऐसे में भाई वीरेंद्र का ऐसा बयान आने पर राजद के अंदर खलबली मचा दी है।

भाई वीरेंद्र के बयान से यह साफ झलकता है कि पार्टी के कुछ नेता अब भी नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल करने के पक्ष में हैं। हालांकि यह स्थिति राजद के लिए असहज  करने वाला है। उधर, भाजपा ने इस पर जोरदार पलटवार करते हुए भाई वीरेंद्र को मसखरा बता दिया है।

भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राजद के लोगों को पता है कि नीतीश कुमार के बिना उनका सत्ता में आना असंभव है, इसलिए वो ऐसे बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। बता दें कि जनवरी माह में भाई वीरेंद्र ने कहा था कि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। नीतीश कुमार आना चाहते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

जिसके बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार अगर भाजपा को छोड़कर इधर आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। सब लोग उनके साथ मिलकर काम करेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव के ऑफर को सिरे से ठुकरा दिया था और साफ कहा था कि वह दो बार गलती कर चुके हैं अब नहीं करेंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवDelhi BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी