लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: क्या पलटी मारेंगे सीएम नीतीश?, लालू यादव के बयान पर हलचल, प्रगति यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2025 16:22 IST

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में गोपालगंज वासियों को 1.39 अरब रुपये की योजनाओं की सौगात दिया। उन्होंने कुल 61 योजनाओं का उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क मार्ग से गोपालगंज के लिए रवाना होना पड़ा।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से यात्रा नहीं कर सके। दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज का दौरा किया।

पटनाः बिहार में जारी "पलाटासन" राजनीति की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार से अपने दूसरे चरण के प्रगति यात्रा की शुरुआत कर दी है। दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज का दौरा किया। लेकिन घने कोहरे और धुंध के कारण आसमान साफ नहीं होने की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से यात्रा नहीं कर सके। उन्हें सड़क मार्ग से गोपालगंज के लिए रवाना होना पड़ा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में गोपालगंज वासियों को 1.39 अरब रुपये की योजनाओं की सौगात दिया। उन्होंने कुल 61 योजनाओं का उद्घाटन किया।

मुख्य रूप से वह सिधवलिया में 21 करोड़ 60 लाख की लागत से बने आइटीआइ भवन का उद्घाटन  किया। वहीं रिमोट कंट्रोल से जिले की 61 अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कई नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का भी उद्घाटन भी किया। जिले के अलग-अलग गांवों में तालाब, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल तथा अन्य भवनों के जीर्णोद्धार का भी उद्घाटन हुआ।

सिधवलिया प्रखंड के करसघाट पकड़ी टोला में अलग-अलग योजनाओं के तहत 63 लाख की लागत से हुए 13 कार्यों का उद्घाटन हुआ। इसमें पोखरा, पशु शेड, बत्तख शेड, बकरी शेड, रनिंग ट्रैक, चिल्ड्रेन पार्क, पुस्तकालय, स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र आदि शामिल हैं। प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत गोपालगंज से हुई।

अब पांच जनवरी को मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर जाएंगे। जबकि छह जनवरी को वैशाली, सात जनवरी को सीवान, आठ जनवरी को सारण, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर में प्रगति यात्रा होगा।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला ऑफर दिया था।

इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे फेज की यात्रा की शुरुआत कर यह स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल वह एनडीए को लेकर किसी संशय में नहीं हैं। नीतीश कुमार की इस यात्रा के बाद 15 जनवरी से एनडीए के सभी पांचों दलों की सामूहिक यात्रा की भी शुरुआत होने वाली है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारलालू प्रसाद यादवBJPतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल