लाइव न्यूज़ :

Bihar News: बिहार में फिर होगा खेला!, अचानक सीएम नीतीश से मिले तेजस्वी यादव, कयासों का बाजार गर्म, साथ रहे मंत्री विजय चौधरी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2024 17:45 IST

Bihar Politics News: बिहार राज्य सूचना आयोग के दो सदस्य का पद खाली होने के बाद सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे65 फीसदी आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात की है। उपमुख्यमंत्री पद से हटने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार पुराना सचिवालय पहुंचे थे।

Bihar Politics News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्य सचिवालय स्थित चैंबर में मुलाकात की। दोनों के बीच महीनों बाद अचानक हुई मुलाकात के बाद सियासी पारा गर्मा गया है। इन दोनों के मुलाकात के समय मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। उधर तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचते ही बिहार की राजनीति में अचानक ही हलचल तेज हो गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। मुलाकात थोड़ी ही देर की रही, लेकिन  एकबार फिर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। जानकारी अनुसार दोनों नेताओं के बीच 65 फीसदी आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर चर्चा हुई। वहीं बिहार राज्य सूचना आयोग के दो सदस्य का पद खाली होने के बाद सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।

इस बैठक के बाद तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात की है। उन्होंने कहा कि आयोग की बैठक थी तो आए थे। वहीं मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 65 फीसदी आरक्षण को संविधान की 9वीं सूची में शामिल कराने के लिए कहा है, जिसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग कोर्ट में गए हैं कार्रवाई चल रही है। जिसपर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग भी कोर्ट में गए हैं आप भी अपना पक्ष रखिए हम भी अपना पक्ष रख रहे हैं।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री पद से हटने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार पुराना सचिवालय पहुंचे थे। बिहार में सरकार बदलने के बाद दोनों नेताओं की ये पहली वन-टू-वन मुलाक़ात है। उल्लेखनीय है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी आज एकबार जातिगत जनगणना का मुद्दा छेड़ा है और आरएसएस और भाजपा पर तीखा प्रहार किया है।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवOBC
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?