लाइव न्यूज़ :

Bihar News: आखिर क्या चल रहा है?, बाहुबली नेता अनंत सिंह के लदमा गांव पहुंचे सीएम नीतीश और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सियासी समीकरण शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2024 17:25 IST

Bihar Politics News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह भी साथ थे। दोनों के बीच अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री से छोटे सरकार की मुलाकात हुई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक लदमा गांव पहुंचे।सार्वजनिक रूप से आज पहली मुलाकात हुई। 

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंबे अंतराल के बाद सोमवार को बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार से उनके गांव जाकर मुलाकात की। अनंत सिंह अभी कुछ दिन पहले ही एके-47 की बरामदगी मामले में पटना हाई कोर्ट से रिहा हुए हैं। इसके बाद अनंत सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सार्वजनिक रूप से आज पहली मुलाकात हुई। दरअसल, बाढ़ में विकास योजनाओं के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक लदमा गांव पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री से छोटे सरकार की मुलाकात हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह भी साथ थे। दोनों के बीच अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और छोटे सरकार उर्फ अनंत सिंह की मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में कई मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि अगस्त महीने में जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह 25 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात की थी। इस दौरान करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अनंत सिंह की मुलाकात हुई थी।

हालांकि आधे घंटे की इस मुलाकात के बाद जब अनंत सिंह मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले तो उन्होंने इस मुलाकात अपने एक निजी कार्य से जोड़ दिया था। अनंत सिंह के एक बार फिर से जदयू में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, अनंत सिंह ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

अनंत सिंह इससे पहले भी नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में रह चुके हैं। एक जमाने में नीतीश कुमार और अनंत सिंह मंच तक शेयर करते थे।  उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार सोमवार को कई कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर-मोकामा 4 लेन करनौती के पास बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर करजान-ताजपुर सेतु का भी निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेलछी प्रखंड में आवासीय प्रखंड सह अंचल नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। प्रखंड भवन का निर्माण 20 करोड़ 45 लाख 77 हजार रुपए की लागत से हुआ है। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला अचानक लदमा पहुंच गया।

टॅग्स :नीतीश कुमारRajiv Ranjan Singhतेजस्वी यादवअनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारतबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण से बनाई दूरी, जदयू ने कसा तंज, कहा- भाई तेजस्वी दिखे तो बताइए, वो कहां गायब हो गए?

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील