लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: बिहार में सत्ता पलट खेल में शामिल विधायकों पर कसेगा शिकंजा, पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने पत्र लिखकर आर्थिक अपराध इकाई से जांच कराने का अनुरोध किया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2024 15:57 IST

Bihar Politics News: पटना के पुलिस उपाधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि सुधांशु शेखर ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में पार्टी के ही विधायक संजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे एएसपी प्रसाद ने कहा कि विधायक शेखर ने 11 फरवरी को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया था। 10 करोड़ में डील होने की लिखित शिकायत की थी।

Bihar Politics News: बिहार में सत्ता पलटने के बाद नीतीश सरकार एक्शन में आ गई है और विपक्ष को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। नई सरकार के विश्वासमत के दौरान विधायकों के खरीद फरोख्त की बातें सामने आई थी। अब विश्वासमत के दौरान इस तरह के आरोपों की जांच आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू से कराने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर आर्थिक अपराध इकाई से जांच कराने का अनुरोध किया है। केस की जांच का आईओ डीएसपी लेवल के अफसर को बनाया गया है। दरअसल, जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया था और 10 करोड़ में डील होने की लिखित शिकायत की थी। इस मामले में पटना के पुलिस उपाधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि सुधांशु शेखर ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में पार्टी के ही विधायक संजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई है। एएसपी प्रसाद ने कहा कि विधायक शेखर ने 11 फरवरी को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

हमने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है। उसके बाद अब यह मामला सामने आया है। अब इसकी जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध इकाई को दिया गया है। बता दें कि सुधांशु शेखर का आरोप है कि जदयू के विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था।

कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी में सुधांशु शेखर ने कहा है कि जदयू विधायकों को 5 करोड़ रुपये पहले और 5 करोड़ रुपये बाद में देने का ऑफर दिया गया था। यही नहीं जदयू विधायकों को पैसों के साथ-साथ मंत्री पद का भी लालच दिया गया था। इसमें जदयू विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण की बात की जानकारी भी मिली थी।

इसकी वजह राजद पक्ष का समर्थन बताया जा रहा था। इसमें आशंका जताई गई थी कि जदयू के डॉ संजीव कुमार, राजद के इंजीनियर सुनील अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपहरण की घटना में शामिल रहे हैं। इस वजह से जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था।

विश्वासमत के दिन (12 फरवरी) खींचतान की स्थिति पैदा हो गई थी। इस दौरान विधायकों के खरीद फरोख्त का मामला सामने आया था। बिहार में सरकार एनडीए की हो गई है। ऐसे में अब  केस में पैसा का जिक्र के कारण ईओयू अब इसकी जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार जदयू अपने गायब विधायकों पर कार्रवाई कर सकता है।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी