लाइव न्यूज़ :

'चूड़ा- दही’ खाने के बाद क्या बिहार में सियासत करवट लेने वाली है?, महागठबंधन में सहज नहीं महसूस कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2024 15:37 IST

Bihar Politics News: बिहार में सरकार का नेतृत्व कर रही जदयू में बड़ा बदलाव हो गया है। कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों में ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर जो उम्मीद दिख रही थी, वह अब मायूस दिखने लगे हैं।बिहार के सियासी गलियारों  में चर्चा तेज है कि मकर संक्रांति के बाद बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। बिहार की राजनीति के जानकारों का कहना है कि विपक्ष के इंडी गठबंधन में दाग लग चुका है।

Bihar Politics News: मकर संक्रांति का 'चूड़ा- दही’ खाने के बाद क्या बिहार में सियासत करवट लेने वाली है? कारण कि इस बार मकर संक्रांति से पहले ही राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्षी एकता को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर जो उम्मीद दिख रही थी, वह अब मायूस दिखने लगे हैं।

ऐसे में बिहार के सियासी गलियारों  में चर्चा तेज है कि मकर संक्रांति के बाद बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। बिहार की राजनीति के जानकारों का कहना है कि विपक्ष के इंडी गठबंधन में दाग लग चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ बहुत सहज नहीं महसूस कर रहे हैं क्योंकि राजद अब भी नहीं बदली है।

इसलिए देखना होगा कि वह 14- 15 जनवरी को ‘चूड़ा दही’ के बाद क्या करेंगे? उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति के मौके पर बिहार में सियासी दलों और नेताओं में 'चूड़ा दही’ पार्टी देने की परंपरा रही है। 14 जनवरी को किस नेता की पार्टी में कौन शामिल हुआ है, उससे कई बार भविष्य की राजनीति की तस्वीर भी दिखती है।

ऐसे में बिहार में महागठबंधन में दरार की खबरों के बीच राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है, इस लिहाज से भी इस साल मकर संक्रांति की पार्टी खास हो सकती है। बता दें कि बिहार में सरकार का नेतृत्व कर रही जदयू में बड़ा बदलाव हो गया है। पार्टी की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों में ले ली है।

लोकसभा चुनावों के पहले के इस बदलाव को नीतीश का बड़ा कदम माना जा रहा है। दावा किया गया कि ललन सिंह को उनके पद से हटाने की वजह उनकी राजद प्रमुख लालू यादव के साथ बढ़ती निकटता है। भाजपा सांसद सुशील मोदी ने तो यहां तक दावा किया कि ललन सिंह जदयू के कुछ विधायकों को तोड़कर लालू के साथ ले जाना चाह रहे थे।

जानकारों का मानना है कि लालू यादव चाहते हैं कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में व्यस्त हो जाएं और बिहार की सत्ता तेजस्वी यादव को सौंप दें। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जाने लगा है।

बता दें कि नीतीश कुमार की जदयू एनडीए की पुरानी साझेदार रही है। नीतीश कुमार और भाजपा के बीच ये रिश्ता साल 1996 में शुरू हुआ था। ऐसे में देखना होगा की बिहार की सियासत दही चूड़ा के भोज के बाद किस करवट बैठती है।

टॅग्स :बिहारमकर संक्रांतिपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम