लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: एमएलए गोपाल मंडल ने कहा- लालू प्रसाद यादव सठिया गए हैं, राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, जदयू ने बयान को गंभीरता से लिया, कहा-बयानबाजी से बचिए

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2023 16:43 IST

Bihar Politics News: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि गोपाल मंडल के बयान को पार्टी ने संज्ञान में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबयान देने से बचें और उचित प्लेटफॉर्म पर ही अपनी बातें रखें। जदयू विधायक गोपाल मंडल के बयान को पार्टी देख रही है।लालू प्रसाद यादव सठिया गए हैं।

Bihar Politics News: बिहार में जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल के द्वारा बीते दिनों राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर दिए गये विवादित बयान के बाद पार्टी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि गोपाल मंडल के बयान को पार्टी ने संज्ञान में लिया है।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव पर गोपाल मंडल द्वारा दिए गये बयान का पार्टी ने संज्ञान लिया है। इसके साथ ही पार्टी के सभी विधायकों को चेतावनी दी गई है कि वे ऐसे बयान देने से बचें और उचित प्लेटफॉर्म पर ही अपनी बातें रखें। फिलहाल जदयू विधायक गोपाल मंडल के बयान को पार्टी देख रही है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी और लालू की मटन पार्टी के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने राजद प्रमुख पर निशाना साधा था और कहा था कि लालू प्रसाद यादव सठिया गए हैं। गोपाल मंडल ने ये भी कह दिया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। रविवार को नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि किसी के कहने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनेगा।

लालू यादव हमारे पुराने नेता है। पिछड़ों के मसीहा हैं। हम लोगों ने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा है लेकिन अब उनकी उम्र हो गई है, किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। थोड़ा उनका दिमाग सठिया गया है। गोपाल मंडल यहीं नहीं रूके और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अयोग्य हैं। उनके कुल खानदान से प्रधानमंत्री बनते आए हैं।

लेकिन लालू यादव के कहने से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। गोपाल मंडल ने इशारों-इशारों में लालू यादव को राजनीति से दूर किए जाने की सलाह भी दे डाली। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में आदमी का दिमाग लचर-पचर (अस्थिर) हो जाता है। आप देखिए न, अटल जी को गुम (राजनीति से दूर) कर दिया गया था।

टॅग्स :पटनालालू प्रसाद यादवGopal Mandalनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप