लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: अल्पसंख्यक वोटों पर नजर, राजद और कांग्रेस को झटका देंगे ओवैसी, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में उतारेंगे प्रत्याशी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2024 12:01 IST

Bihar Politics News Lok Sabha Elections 2024: एआईएमआईएम ने बिहार पर खास नजर बना रखी है। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देकिशनगंज के अलावा, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, दरभंगा, मधुबनी और गया में चुनाव लड़ना चाहती है।अभी तक बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर कोई फैसला नहीं हुआ है।दलित और मुस्लिम वोटों के सहारे असदुद्दीन ओवैसी बिहार में बड़ा खेला कर सकते हैं।

Bihar Politics News Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी राजद और कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में जुट गए हैं। अल्पसंख्यक-यादव वोटों को साधने के लिए लालू यादव के एम-वाई समीकरण को जाना जाता है। लेकिन अब ओवैसी की योजना लालू के एम यानी मुस्लिम(अल्पसंख्यक) वोटों में सेंधमारी की है। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने बिहार सहित उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में कई सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। ऐसे में यहां ओवैसी की पार्टी के चुनाव लड़ने से बिहार में अल्पसंख्यक वोटों में बड़ी सेंधमारी हो सकती है। बताया जाता है कि एआईएमआईएम ने बिहार पर खास नजर बना रखी है। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिली थी।

उसी अनुरूप अब लोकसभा चुनाव में पार्टी किशनगंज के अलावा, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, दरभंगा, मधुबनी और गया में चुनाव लड़ना चाहती है और गठबंधन के लिए बसपा के साथ बातचीत कर रही है। हालांकि अभी तक बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

बसपा का दलितों के बीच मजबूत पकड़ है। ऐसे में दलित और मुस्लिम वोटों के सहारे असदुद्दीन ओवैसी बिहार में बड़ा खेला कर सकते हैं। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, ओवैसी की एआईएमआईएम ने सीमांचल क्षेत्र में पांच सीटें जीती थी। हालांकि, बाद में राजद ने 5 में से 4 विधायकों को शामिल कर लिया था।

यह राजद एक एक ऐसा कदम था जिसने ओवैसी को बिहार में परेशान कर दिया। अब ओवैसी इसका पलटवार लोकसभा चुनाव में करना चाहते हैं। इसके लिए पार्टी ने बड़ी रणनीति बनाई है। उन इलाकों में जहां अल्पसंख्यक मतदाताओं की तादाद है, वहां का लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। किशनगंज बिहार में सर्वाधिक अल्पसंख्यक बहुल लोकसभा सीटों में एक है।

इसी तरह सीमांचल के इलाकों में अल्पसंख्यकों की भरमार है। जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि किशनगंज में 68 फीसदी, कटिहार में 43 फीसदी, अररिया में 42 फीसदी, पूर्णिया में 38 फीसदी, दरभंगा में 23 फीसदी, मधुबनी में 26 फीसदी और गया में 13 फीसदी अल्पसंख्यक हैं। इन्हीं अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर ओवैसी की नजर मानी जा रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024असदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनबिहारमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो