लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: भाजपा गोद में खेलने वाले लालू-नीतीश आज ज्ञान दे रहे हैं, एआईएमआईएम नेताअख्तरुल ईमान ने इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2024 16:32 IST

Bihar Politics News: एआईएमआईएम बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के गोद में खेलने वाले लालू-नीतीश आज ज्ञान दे रहे हैं। खुद के दांत गंदे होते हैं वह मंजन नहीं बेचा करते हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद भाजपा के गोद में रहे हैं।

Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव को लेकर गर्मायी बिहार के सियासत के बीच सभी पार्टियां अपने अपने स्तर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में ओवैसी के पार्टी एआईएमआईएम बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के गोद में खेलने वाले लालू-नीतीश आज ज्ञान दे रहे हैं। इंडिया गठबंधन के द्वारा एआईएमएआई को भाजपा की ’बी’ टीम कहने पर प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने भड़कते हुए कहा कि हमें इनसे (इंडिया गठबंधन) से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। जिनके खुद के दांत गंदे होते हैं वह मंजन नहीं बेचा करते हैं।

जो लालू नीतीश जी हैं, लालू यादव की सरकार ही भाजपा के साथ बनी थी, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद भाजपा के गोद में रहे हैं। वह यह बात बोले तो शोभा देता है क्या? जो खुद अंधे हो वह दूसरों को अंधा कहने चले हैं। इनको शोभा देते हैं, इनका जुबान और दिल साथ देता है जब यह कहते हैं। यह लोग बकवास कर रहे हैं।

इनके बकवास से हमें फर्क नहीं पड़ता है। वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि ओवैसी की पार्टी बिहार में जितनी भी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इससे भाजपा को फायदा होगा। जिसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं क्या उनका झोला ढोने के लिए हैं। हम पॉलिटिकल पार्टी हैं, हमें चुनाव लड़ने का हक है।

अगर उनको इतना है तो वह छोड़ दें वहां चुनाव लड़ना जहां हम लड़ रहे हैं। हम तो वैसे भी उनका साथ देते हैं। अख्तरुल ईमान ने कहा कि यह लोग मुसलमानों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। उनको उनके हिस्से से बेदखल करना चाहते हैं, लेकिन हम अपनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। बता दें कि बिहार सरकार नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे रही है।

जिसको लेकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बच्चे अचानक पैदा नहीं हो गए। बिहार में जो 3 लाख शिक्षकों की जरूरत पड़ गई। यह तो बताएं की मुजरिम कौन हैं, किसने 10 सालों तक बिहार के बच्चों को पढ़ाई से वंचित रखा गया। घर जलाने वाला अगर दो बोरी चावल ला कर दे दें तो उसे मेहरबान नहीं समझते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा