लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: प्रशांत किशोर और जन सुराज से जुड़े, राजद ने पवन भारती, मो. आफताब आलम, शिव कुमार साह, अजीत कुमार और आशा जायसवाल को किया बाहर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2024 16:13 IST

Bihar Politics News: राजद कार्यालय की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है कि अनुशासन के विपरीत जन सुराज संगठन से जुड़ कर दल विरोधी कार्य कर रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद में रहते हुए जनसुराज पार्टी की सदस्यता ली है।कौन-कौन दल विरोधी कार्य में संलिप्त हैं।जन सुराज पार्टी में सहयोगी या उनके सदस्य बन रहे हैं।

Bihar Politics News: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के संपर्क में होने के आरोप में राजद ने अपने पांच नेताओं को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। इन सभी पर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप है। पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए गए नेताओं में कहलगांव के पवन भारती, गोराडीह के मो. आफताब आलम, सन्हौला के शिव कुमार साह, सुल्तानगंज के अजीत कुमार एवं सुल्तानगंज की ही आशा जायसवाल शामिल हैं। यह कार्रवाई राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह स्तर से हुई है। राजद में इतने बड़े पैमाने में नेताओं के निष्कासन का कार्यालय आदेश जारी होने पर राजद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। राजद कार्यालय की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है कि अनुशासन के विपरीत जन सुराज संगठन से जुड़ कर दल विरोधी कार्य कर रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

दरअसल, भागलपुर राजद जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने प्रदेश कार्यालय को बताया था कि राजद में रहते हुए उक्त लोगों ने जनसुराज पार्टी की सदस्यता ली है। इसकी सूची प्रकाशित होने के साथ सामने आ गया कि कौन-कौन दल विरोधी कार्य में संलिप्त हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पत्र में लिखा था कि 'आये दिन प्रायः सभी जिलों में ऐसा देखने को मिला है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता या नेता जन सुराज पार्टी में सहयोगी या उनके सदस्य बन रहे हैं। यह चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा था कि जन सुराज भाजपा एवं देश के धर्मावलंबी लोगों के द्वारा संचालित तथा वित्तीय पोषित हैं अर्थात भाजपा का ’बी’ टीम है। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के बहकावे में आप लोग न आवें। उनकी मंशा राजद को कमजोर करने और भाजपा की शक्ति को बढ़ावा देने की है।

टॅग्स :आरजेडीप्रशांत किशोरतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?