लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: जीतन राम मांझी मुसहर हैं या नहीं?, जदयू विधायक गोपाल मंडल ने किया आपत्तिजनक टिप्पणी, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Published: January 18, 2024 4:26 PM

Bihar Politics News: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश जी, आपको अनुसूचित जाति के लोगों से इतनी नफरत क्यों है? आपके लोग, हम लोगों के ऊपर अत्याचार क्यों कर रहे हैं?

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से भड़क गए हैं।बेगुनाह गरीब और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार करवा रहे हैं।अधिसूचना जारी कर बिहार से बाहर ही निकलवा दीजिए।

Bihar Politics News: बिहार में जदयू विधायक गोपाल मंडल के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बारे में यह टिप्पणी किए जाने के बाद कि पता नहीं वे(जीतन राम मांझी) मुसहर हैं कि नहीं? उसका कोई गिनती है। इसके बाद जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से भड़क गए हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश जी, आपको अनुसूचित जाति के लोगों से इतनी नफरत क्यों है? आपके लोग, हम लोगों के ऊपर अत्याचार क्यों कर रहे हैं? आपके विधायक मुसहर लोगों को गाली दे रहे हैं। मांझी ने कहा कि सदन के अंदर तो मुझे अपमानित किया ही अब अपने विधायक से मेरे बहाने मुसहर लोगों को गाली दिलवा रहे हैं। बेगुनाह गरीब और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार करवा रहे हैं।

हम जैसे एससी कैटेगरी के लोगों से यदि इतनी ही नफरत है तो अधिसूचना जारी कर बिहार से बाहर ही निकलवा दीजिए। न अनुसूचित जाति के लोग रहेंगे न आप उनसे नफरत करेंगे। बता दें कि जीतन राम मांझी ने हाल ही में इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि इंडी गठबंधन तीन चार दिनों में टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन का तो कोई हिसाब ही नहीं है।

उल्लेखनीय है कि जदयू विधायक गोपाल मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर आपत्तिजनक और जातिवादी टिप्पणी की है। वहीं अपने नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नसीहत दी है, अगर भाजपा के साथ गये तो पतन हो जायेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि नीतीश कुमार मर जायेंगे, मिट जायेंगे लेकिन भाजपा के साथ नहीं जायेंगे।

वहीं, जीतन राम मांझी को लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि उनको कोई जानता है। वे बूढ़ा हो गये हैं, उनका दिमाग सठिया गया है। क्या क्या बोलता रहता है, उसका कोई गिनती है। गोपाल मंडल ने कहा कि जीतन राम मांझी कौन? मुसहर है कि नहीं, क्या है नहीं है, कोई जानता है। मांझी तो मल्लाह को कहता है। उनको नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बना दिया, यही गलत काम हुआ। भड़-भड़ कर रहा है। उनका कोई गिनती है। यहां से वहां, वहां से यहां, यही करते रहता है।

टॅग्स :बिहारपटनाजीतन राम मांझीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में एनडीए देगी लालू यादव को पटखनी, मीसा भारती की सीट पर जमाएगी कब्जा

भारतप्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा- शिक्षा के नाम पर स्कूलों में केवल खिचड़ी बांटी जा रही है

भारतMonsoon Come: थोड़ा इंतजार... 19 जून के बाद मिलने लगेगी गर्मी से राहत

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ना चैन से बैठेंगे और ना सरकार को बैठने देंगे

भारतगंगा दशहरा पर पटना में बड़ा हादसा, 17 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी; 6 लोग लापता

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Update Today: दिल्लीवालों को लू से अभी नहीं मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, हीटवेव का प्रकोप बरकरार

भारतबड़ा सवाल : कौन है नीट का नटवरलाल ?

भारतNCERT ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में संशोधन किया, अयोध्या और गोधरा दंगों के संदर्भ को हटाया

भारतMumbai North West EVM Row: चुनाव अधिकारी ने ईवीएम को अनलॉक करने के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल के दावे से किया इनकार

भारतउत्तर प्रदेश: उपचुनाव में भी सपा-कांग्रेस गठबंधन बनाए रखने पर जोर, जल्दी ही दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर होगी बातचीत