लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: नीतीश, खड़गे, लालू यादव और शरद पवार के बीच अहम बैठक, सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत, ममता बनर्जी और केजरीवाल प्रस्ताव से नाखुश हैं बिहार के सीएम!

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2024 16:39 IST

Bihar Politics News: बीते 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित होने के बाद जदयू के खेमे में नाराजगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में नेताओं सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत होने के चर्चा है।बातचीत का आधिकारिक ब्योरा अभी तक बाहर नहीं आया है। नीतीश कुमार ममता बनर्जी और केजरीवाल के प्रस्ताव से नाखुश हैं, इसलिए बैठक से निकल गए।

Bihar Politics News: बिहार में जारी सियासी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और शरद पवार भी मौजूद थे। इस बैठक में नेताओं सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत होने के चर्चा है।

लेकिन बातचीत का आधिकारिक ब्योरा अभी तक बाहर नहीं आया है। दरअसल, बीते 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित होने के बाद जदयू के खेमे में नाराजगी थी। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज थी कि नीतीश कुमार ममता बनर्जी और केजरीवाल के प्रस्ताव से नाखुश हैं, इसलिए बैठक से निकल गए।

हालांकि बाद में लालू प्रसाद यादव और जदयू के तत्कालीन अध्यक्ष ललन सिंह ने सामने से आकर सफाई दी थी कि नीतीश कुमार नाराज नहीं हैं। कहा जा रहा है पिछली बैठक में तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं ने दिसंबर के अंत तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने की बात की थी। यह भी खबर थी कि जनवरी 8 से 10 संयुक्त जनसभाओं की योजना बनाई जाएगी।

वहीं, अब जब ललन सिंह के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू की कमान खुद संभाल ली है। ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर नीतीश और लालू-तेजस्वी के बीच तकरार बढ़ती दिख रही है। रिश्तों में दूरियां तब दिखी जब नए साल के मौके पर न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई देने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे और ना ही तेजस्वी यादव या उनके घर का कोई सदस्य नए साल की शुभकामना देने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। कहा जा रहा है कि तेजस्वी बीमार हो गए हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर लालू-तेजस्वी और नीतीश के बीच तकरार बढ़ गई है और नीतीश अब लालू के बिना ही सीधे कांग्रेस से डील कर रहे हैं? चर्चा है कि नाराज नीतीश को मनाने के लिए बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने पहल की है और नीतीश कुमार से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर बात हुई।

जिसके बाद नीतीश कुमार इंडी गठबंधन के लोगों से बात करने को तैयार हुए हैं और आज वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे बातचीत किया है। इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई है। इस बैठक में लालू यादव भी मौजूद थे।

टॅग्स :नीतीश कुमारमल्लिकार्जुन खड़गेलालू प्रसाद यादवशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?