लाइव न्यूज़ :

सुषुप्त अवस्था में सीएम नीतीश कुमार, पटना में 6 माह में 175 हत्या?, तेजस्वी यादव बोला हमला, एक्स पर लिखा...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2024 15:38 IST

Bihar Politics News: पटना में इस साल जून तक हत्या की 175 वारदात, लूट की 108, डकैती की 23, घर में चोरी की 489 तथा वाहन चोरी की 2936 वारदात हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के ट्रांसफर और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। नीतीश कुमार की पुलिस अपराध की रोकथाम नहीं बल्कि शराबबंदी के नाम पर धन शोधन में व्यस्त है। पटना शहर (पटना जिला नहीं) के पुलिस के आंकड़े है, लेकिन सच्चाई इससे भी कई गुणा भयावह है।

Bihar Politics News: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपराध को घटनाओं को लेकर फिर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेलगाम अपराध और ध्वस्त विधि-व्यवस्था को कारण रोज सैकड़ों लोगों की सत्ता प्रायोजित पूर्व नियोजित हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सुषुप्त अवस्था में हैं। तेजस्वी यादव ने अधिकारियों के ट्रांसफर और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समाचार पत्र की कटिंग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'सुषुप्त अवस्था' में हैं।

प्रदेश में बेलगाम अपराध और ध्वस्त विधि व्यवस्था के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की सत्ता प्रायोजित पूर्व नियोजित हत्याएं हो रही हैं, लेकिन किसी पुलिस अधिकारी पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई एवं तबादला करने की बजाय अपराध वाले जिलों/क्षेत्रों में ही उन्हें लंबी अवधि तक, तब तक पोस्टिंग दी जा रही कि जब तक पोस्टिंग के वक़्त निवेशित राशि पर लाभांश ना मिल जाए।

उन्होंने आगे लिखा है कि नीतीश कुमार की पुलिस अपराध की रोकथाम नहीं बल्कि शराबबंदी के नाम पर धन शोधन में व्यस्त है। हत्याओं की ये घटनाएं केवल पटना शहर (पटना जिला नहीं) के पुलिस के आंकड़े है, लेकिन सच्चाई इससे भी कई गुणा भयावह है।

समाचार पत्र की कटिंग में लिखा है कि पटना में इस साल जून तक हत्या की 175 वारदात, लूट की 108, डकैती की 23, घर में चोरी की 489 तथा वाहन चोरी की 2936 वारदात हुई हैं। बता दें कि विपक्ष प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू हो रहे हैं।

टॅग्स :Bihar Policeतेजस्वी यादवनीतीश कुमारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील