लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: 'देर आए दुरुस्त आए', तेजस्वी यादव ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को बिल्कुल सही बताया, जानें कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2024 15:48 IST

Bihar Politics News: बिहार निर्णायक भूमिका में है तो कम से कम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। देशभर में जातीय गणना कराया जाए। इसके साथ ही जो अन्य जरूरी मांगे हैं उसे पूरा कराएं।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन भागवत ने ठीक कहा है, लेकिन देर से बोले हैं।बिहार से एनडीए के 30 सांसद चुनकर गए हैं। पिछली बार भी 39 सांसद चुने गए थे, लेकिन कुछ भी नहीं मिला था।

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान को बिल्कुल सही बताया, जिसमें मोहन भागवत ने कहा था कि जो वास्तविक सेवक है, उसमें अहंकार नहीं आता। मणिपुर के मामले को उठाए जाने पर तेजस्वी ने कहा कि संघ प्रमुख ने बिल्कुल ठीक कहा है, लेकिन थोड़ी देर से बोले हैं। मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री तो हमेशा से मौन ही रहे हैं। केवल मणिपुर की घटना पर ही नहीं बल्कि किसानों पर जब हमला किया गया, महिला पहलवानों का शोषण हुआ या बेंगलुरु में तीन हजार महिलाओं के साथ शोषण हुआ उस वक्त भी प्रधानमंत्री मौन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने ठीक कहा है, लेकिन देर से बोले हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार से एनडीए के 30 सांसद चुनकर गए हैं। पिछली बार भी 39 सांसद चुने गए थे, लेकिन बिहार को कुछ भी नहीं मिला था। लेकिन इस बार बिहार निर्णायक भूमिका में है तो कम से कम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। देशभर में जातीय गणना कराया जाए। इसके साथ ही जो अन्य जरूरी मांगे हैं उसे पूरा कराएं।

बिहार के जो सांसद मंत्री बने हैं कम से कम उनसे तो यह अपेक्षा रखी जानी चाहिए कि वह बिहार के लिए आवाज उठाएंगे। मोदी कैबिनेट में एक भी मुसलमान को जगह नहीं मिलने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि इससे साफ दिख रहा है कि मुसलमानों के प्रति उनके मन में कितनी नफरत है। हम लोगों का तो मानना है कि सभी को बराबर मान-सम्मान मिलना चाहिए और हर किसी को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। वहीं राजद प्रमुख लालू यादव के जन्मदिन को लेकर तेजस्वी ने कहा कि लालू जी का जन्मदिन है, सब जगह से फोन आ रहा, उन्होंने गरीबों की मसीहा के रूप में काम किया हैं।

हम उनके दीर्घायु के लिए प्रार्थना करते हैं। वो ऐसे ही गरीबों के विकास के लिए काम करते रहे। तेजस्वी यादव से जब यह पूछा गया कि उन्हें 2024 में केवल 4 सीट मिला है, इसको लेकर सत्ता पक्ष के लोग हमला बोल रहे हैं, इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में 0 सीट लाएं थे तो विधान सभा में सबसे बड़ी पार्टी बने।

2024 लोकसभा में 4 सीट आया है तो विधानसभा में 4 गुणा सीट लाएंगे। वहीं जब पूछा गया कि सरकार तेजस्वी यादव बनाएंगे तो उन्होंने कहा कि, हां एकदम सरकार बनाएंगे...। तेजस्वी आज पासपोर्ट कार्यालय पहुंचकर अपना पासपोर्ट नवीनीकरण कराया।

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवततेजस्वी यादवपटनाBJPनरेंद्र मोदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं