लाइव न्यूज़ :

Bihar: मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा के भोज को लेकर गरमा रही बिहार की सियासत, चिराग के यहां से बगैर खाये लौटे नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2025 15:21 IST

लोजपा(रा) प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से आयोजित दही- चूड़ा की भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना कुछ खाये ही लौट गए।

Open in App

पटना: बिहार में दही-चूड़ा की भोज को लेकर सियासी गलियारे में गहमागहमी देखी गई। प्रायः: सभी दलों-नेताओं की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में लोजपा(रा) प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से आयोजित दही- चूड़ा की भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना कुछ खाये ही लौट गए। दरअसल, मंत्री रत्नेश सदा के घर से मुख्यमंत्री सीधा लोजपा(रा) कार्यालय पहुंचे। चिराग पासवान के आने के पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वहां पहुंचने से कार्यकर्ताओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लोजपा(रा) के प्रदेश कार्यालय में उस समय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ही मौजूद थे। नीतीश कुमार ने रामविलास पासवान के चलचित्र पर पुष्प अर्पित की और वहां से निकल गये। बताया जाता है कि लोजपा(रा) को यह सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री का आगमन 12 बजे होगा। पार्टी के लोग इस तैयारी में थे कि मुख्यमंत्री लोजपारा) के कार्यालय 1 व्हीलर रोड 12 बजे आएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस तरह अचानक टाइम से पहले पहुंचने को लेकर लोग हैरान रह गए। 

चिराग पासवान कार्यालय पहुंचते तब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचकर निकल भी गए। चिराग पासवान से मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि, लोजपा(रा) के कार्यालय में नीतीश कुमार ने दिवंगत रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी पहुंचे और रामविलास को नमन किया। 

दूसरी ओर राजद प्रमुख लालू यादव ने भी राबड़ी आवास पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया था। हालांकि, इस कार्यक्रम में लालू ने सिर्फ अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। लालू यादव ने देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को सामाजिक सद्भाव व भाईचारे का प्रतीक बताया। 

उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि हमारी संस्कृति में ये त्योहार मिलजुल कर मनाने का संदेश देता है। यही भारतीयता की पहचान है। मीडियाकर्मियों ने भी इस विशेष भोज का आनंद लिया। वहीं, भाजपा कार्यालय में भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था। इसमें एनडीए के सभी नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

बता दें कि बिहार में मकर संक्रांति पर नेताओं की ओर से दही चूड़ा भोज का आयोजन करने की प्रथा है। दही-चूड़ा की सियासत शतरंज के किसी चाल से कम नहीं होती। इस कार्यक्रम के जरिए सालों पुराने गिले-शिकवे दूर हो जाते हैं तो कई बार नाराजगी भी सामने आ जाती है।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहारनीतीश कुमारमकर संक्रांति
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’