लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: मकर संक्रांति के बाद श्रमजीवी ट्रेन पकड़कर चाचा जी नालंदा लौट जाएंगे?, तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे, जदयू और जन सुराज में पोस्टर वार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2025 15:48 IST

Bihar Politics: पोस्टर पर लिखा गया है- 'आवारा हवा का झोंका हूं आया हूं, पल दो पल के लिए', 'तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे, चुनावी हवा के साथ बह जाओगे।’

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर में प्रशांत किशोर की बड़ी सी तस्वीर है।प्रशांत किशोर को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया था।ठीक नीचे एक ट्रेन की तस्वीर है।

Bihar Politics: बिहार में पोस्टर के जरिए जदयू और जन सुराज के बीच हमला का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को जनसुराज की ओर से विकार कुमार ज्योति ने प्रशांत किशोर की फोटो के साथ पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाया था। पोस्टर में लिखा था कि ‘मकर संक्रांति के बाद श्रमजीवी ट्रेन पकड़कर चाचा जी नालंदा लौट जाएंगे। अपने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और बिहार के निर्माण के लिए कुछ लेकर जाएंगे और कुछ देकर जाएंगे। जिसके जवाब में जदयू की ओर से बुधवार को पटना के कई इलाकों में पोस्टर लगाया गया है। जदयू की ओर से पंकज सिंह और धीरज कुमार सिंह की ओर से लगाए गए पोस्टर में प्रशांत किशोर पर तंज कसा गया है। पोस्टर में प्रशांत किशोर की बड़ी सी तस्वीर है और उसके ठीक नीचे एक ट्रेन की तस्वीर है।

पोस्टर पर लिखा गया है- 'आवारा हवा का झोंका हूं आया हूं, पल दो पल के लिए', 'तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे, चुनावी हवा के साथ बह जाओगे।’ वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रशांत किशोर को लेकर कहा कि नीतीश कुमार उन पर विश्वास करते थे, लेकिन वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे और उन्होंने पार्टी के साथ और नीतीश कुमार के साथ विश्वासघात किया।

प्रशांत किशोर को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया था। बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। केसी त्यागी ने कहा कि राजनीति में ऐसे उदाहरण कम मिलते हैं, जैसा प्रशांत किशोर पेश कर रहे हैं। उधर, प्रशांत किशोर पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर पांडेय का पूरा फर्जीवाड़ा अब खुल गया है।

पूरे मामले को देखिए कि कैसे छात्रों के सत्याग्रह को भटकाने की कोशिश की गई। गांधी मैदान में अभ्यर्थियों को पिटवाने का काम किया गया। परिवहन विभाग ने प्रशांत किशोर की पोल खोल दी है। एसपी को कहा गया कि वह किस खेत की मूली हैं।

टॅग्स :बिहारचुनाव आयोगविधानसभा चुनावप्रशांत किशोरनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की