लाइव न्यूज़ :

BIHAR POLICE: 25000 से लेकर 300000 रुपये तक के इनामी?, अभी तक 199 अपराधियों की गिरफ्तारी, एसटीएफ ने 3000 नक्सलियों और 4000 कुख्यात अपराधियों की पूरी जानकारी...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2025 16:07 IST

एसटीएफ ने 3,000 नक्सलियों और 4,000 कुख्यात अपराधियों की पूरी जानकारी जुटाकर उनका डोज़ियर तैयार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अभी तक 199 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। 25 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक के इनाम रखे गए थे।4 अपराधी अभी भी ऐसे फरार हैं, जिन पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

पटनाः अपराध पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने बताया कि पुलिस बल का ध्यान न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी पर है, अर्थात उनकी कमर को तोड़ देना है। उन्होंने बताया कि बिहार में संगठित अपराध और नक्सल गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए राज्य पुलिस और एसटीएफ ने सख्त कदम उठाए हैं। कुंदन कृष्णन ने बताया कि एसटीएफ ने 3,000 नक्सलियों और 4,000 कुख्यात अपराधियों की पूरी जानकारी जुटाकर उनका डोज़ियर तैयार किया है।

बिहार में अभी तक 199 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। जिन पर 25 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक के इनाम रखे गए थे। उन्होंने बताया कि 4 अपराधी अभी भी ऐसे फरार हैं, जिन पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इनका नाम क्रमश: ग्यानेश्वर यादव, भूमि पासी, मनीष कुमार और प्रताप राणा शामिल हैं।

उसी तरह 2 लाख रुपये के चार अपराधियों की तलाश है। इनमें मो.मुन्ना, बुटन चौधरी-भोजपुर, सुभाष झा(समस्तीपुर) और करमवीर(वैशाली) शामिल है। जबकि एक लाख के इनाम घोषित फरार घोषित तीन अपराधियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। इनमे किशन यादव(मधुबनी), सिपुल महतो( औंटा-पटना) और राजा साव(विदुपुर-वैशाली) शामिल हैं।

इसके अलावे 25 हजार से लेकर 50 हजार अपराधियों के सूची लंबी है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इन्हें जल्द ही सालाखों के भीतर डाल दिया जाएगा। एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि संगठित अपराधियों और नक्सलियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हाई-सिक्योरिटी जेल की जरूरत है।

इस संबंध में बिहार सरकार ने केंद्र को दो संभावित स्थानों का प्रस्ताव भेजा है। यह जेल सुनसान इलाके में बनाई जाएगी ताकि अपराधियों के बाहरी नेटवर्क से संपर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके। उन्होंने बताया कि एसटीएफ के रडार पर इस समय वैशाली का कुख्यात अपराधी प्रिंस है, जो जेल से फरार है। कुंदन कृष्णन ने कहा कि उसे हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा, चाहे इसमें कितना भी वक्त लगे।

इसके अलावा, बेउर जेल से भागने में मदद करने वाले अपराधियों की भी पहचान हो रही है। जेल से बाहर रहकर अपराध को अंजाम देने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कुंदन कृष्णन ने दो टूक शब्दों में कहा कि बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई करेगी।

जेल में बैठकर अपराध चलाने वाले, संगठित गिरोहों को संरक्षण देने वाले और अपराधियों की मदद करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो अपराध करेगा, उसका अंजाम बुरा होगा। अब कानून से बचना नामुमकिन है। उन्होंने अपराधियों को सीधे चेतावनी देते हुए कहा है कि जेल से खेल नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होगी कि पुलिस के आगे अपराधी पनाह मांगेंगे। कुंदन कृष्णन ने कहा कि कुख्यात अपराधियों, शराब माफियाओं और साइबर अपराध से अर्जित की गई अपराधियों की संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

टॅग्स :Bihar Policeनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया