लाइव न्यूज़ :

Bihar Police News: ड्यूटी के समय वर्दी की जगह रंग-बिरंगे सिविल ड्रेस पहने तो खैर नहीं?, पुलिस मुख्यालय ने जताई सख्त नाराजगी, गाइडलाइन जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2024 16:20 IST

Bihar Police News: ड्यूटी के दौरान पुलिस ड्रेस नहीं पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकमांडो और जंगल ड्रेस पहनने वाले पुलिसकर्मी ऐसे ड्रेस को पहनने से काफी परहेज कर रहे हैं।सूचना भी पुलिस मुख्यालय को समर्पित किया जाए।पुलिसकर्मियों पर अधिकतर हमले पुलिस ड्रेस में नहीं रहने के दौरान ही किए जाते हैं।

Bihar Police News: बिहार में पुलिसकर्मियों के बीच बढ़ते सिविल ड्रेस के क्रेज पर पुलिस मुख्यालय ने सख्त नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यालय ने सख्त लहजे में कहा है कि ड्यूटी के समय वर्दी की जगह रंग-बिरंगे सिविल ड्रेस पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुख्यालय के आदेश के बाद अब लग रहा है कि बिहार में ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनने वाले पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं है। दरअसल, राज्य के विभिन्न जिलों से आये वीडियो की जांच के बाद पता चला है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ड्रेस में नहीं रहते हैं। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय से प्रत्येक जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है, जिसमें मामले की मॉनिटरिंग करने के साथ, ड्यूटी के दौरान पुलिस ड्रेस नहीं पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनने की वजह से अनुसंधान प्रभावित होने के साथ-साथ आमजनों को भी पुलिस पर भरोसा नहीं होता है। पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि अक्सर देखा जाता है कि कमांडो और जंगल ड्रेस पहनने वाले पुलिसकर्मी ऐसे ड्रेस को पहनने से काफी परहेज कर रहे हैं।

इसकी जगह वह सादे लिबास के रंग-बिरंगे कपड़े पहन रहे हैं। ड्यूटी के दौरान इस तरह के कपड़ा पहनना वर्जित है। यदि कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहना है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ इसकी सूचना भी पुलिस मुख्यालय को समर्पित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि पुलिसकर्मियों पर अधिकतर हमले पुलिस ड्रेस में नहीं रहने के दौरान ही किए जाते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि पुलिस की संख्या कम है। ऐसे में उनके ऊपर यदि हमला भी कर दिया जाए तो कुछ खास प्रभाव तत्काल नहीं पड़ेगा। कई बार ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं।

टॅग्स :Bihar PoliceपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी