लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुख्यमंत्री आवास के घेराव पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2018 19:03 IST

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेडिंग तोडे जाने के बाद पुलिस ने उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछार कर उन्हें रोकने की कोशिश की.

Open in App

बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ कानून-व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन का प्रयास किया. इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया. इस दौरान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ता पुलिस से भिड गये.

उल्लेखनीय है कि बिहार में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है. आज गया और दरभंगा में दो कारोबारियों की हत्या के बाद से अब तक 5 लोगों की हत्या की खबर आ चुकी है. विपक्ष अब प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था को मुद्दा बना रहा है.

आज इसी मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस ने मार्च निकाला और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढे़. हालांकि पुलिस ने उसे रोक लिया जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई.

इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेडिंग तोडे जाने के बाद पुलिस ने उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछार कर उन्हें रोकने की कोशिश की. बताया जाता है कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज सुबह बडी संख्या में बांसघाट के पास जुटे और जुलूस के शक्ल में कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम से निकले.

इसके बाद बडी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजापुर पुल को जाम कर दिया जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया.

इस तरह बोरिंग रोड पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों के तेवर और उग्र हो गए. जिसके बाद वे आगे हडताली मोड़ पहुंचने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को तितर बितर कर दिया.

हालांकि कार्यकर्ताओं ने फिर भी पुलिस से भिडने की कोशिश की और बैरिकैटिंग तोडना चाहा. इसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया. इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई विधायक और नेता मौजूद थे.

टॅग्स :बिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos