लाइव न्यूज़ :

कार्तिकेय सिंह अब सम्भालेंगे गन्ना मंत्रालय, नीतीश-तेजस्वी सरकार में कानून मंत्री बनाने पर हुआ था विवाद

By शिवेंद्र राय | Updated: August 31, 2022 13:20 IST

राजद के एमएलसी और बिहार सरकार में मंत्री कार्तिकेय सिंह और 17 अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला साल 2014 में पटना के बिहटा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। कार्तिकेय सिंह को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था। अब कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को पद से हटाते हुए उन्हें गन्ना उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिकेय सिंह को बाहुबली अनंत सिंह का बेहद करीबी माना जाता हैकार्तिकेय सिंह को गन्ना उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया हैशमीम अहमद को कानून विभाग का प्रभार सौंप दिया गया है

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्तिकेय सिंह से कानून मंत्रालय वापस ले लिया है। बाहुबली अनंत सिंह के करीबी माने जाने वाले  कार्तिकेय सिंह को पद से हटाते हुए अब उन्हें गन्ना उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है। अपहरण के एक पुराने मामले में आरोपी कार्तिकेय सिंह को लेकर भाजपा पहले दिन से ही हमलावर थी। हालांकि कार्तिकेय सिंह के मंत्री पद पर कोई आंच नहीं आई है। सिर्फ उनके विभाग में बदलाव किया गया है। कार्तिकेय सिंह की जगह अब गन्ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद को कानून विभाग का प्रभार सौंप दिया गया है। इस संबंध मे आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 

क्या था विवाद

भाजपा का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने राजद के साथ बिहार में सरकार बनाई थी। नई सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार 16 अगस्त को हुआ था। इस दौरान राजद कोटे से मंत्री बनने वाले कार्तिकेय सिंह के शपथ को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्तिकेय सिंह को अपहरण के एक मामले में 16 अगस्त को अदालत में आत्मसमर्पण करना था लेकिन वह नई सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेते देखे गए। 

कार्तिकेय सिंह और 17 अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला साल 2014 में पटना के बिहटा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। कार्तिकेय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यापारी को अगवा किया था। मोकामा के रहने वाले कार्तिकेय सिंह राजद के एमएलसी हैं और पेशे से शिक्षक हैं। कार्तिकेय सिंह को बाहुबली अनंत सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। व्यापारी अपहरण मामले में कार्तिकेय सिंह के साथ अनंत सिंह भी सह आरोपी भी हैं।

कार्तिकेय सिंह को लेकर नीतीश कुमार पर राजद और तेजस्वी यादव के सामने आत्मसमर्पण करने के भी आरोप लगे। कहा गया कि राजद के साथ गठबंधन में नीतीश कुमार के हाथ में कोई ताकत नहीं है। सारे फैसले लालू यादव और तेजस्वी कर रहे हैं। अब इस फैसले को नीतीश कुमार के एक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है कि अभी भी फैसले लेने की शक्ति मुख्यमंत्री के हाथ में ही है।

बिहार सरकार के एक और मंत्री  सुधाकर सिंह पर भी 2013 में करोड़ों रुपये के चावल का गबन करने का आरोप लगा है। सुधाकर सिंह फिलहाल कृषि मंत्री भी हैं। हालांकि, सुधाकर सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है। सुधाकर सिंह भी राजद कोटे से मंत्री हैं। वह राजद के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं। सुधाकर सिंह बक्सर की रामगढ़ सीट से विधायक हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडीतेजस्वी यादवBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?