लाइव न्यूज़ :

बिहार में हर परिवार को 100 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी, वित्त विभाग ने दी सहमति, नीरज कुमार ने कहा-चारा घोटाले के लुटेरों ने घर-घर में लालटेन जलाया, हमने बिजली

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2025 17:13 IST

साल 2012 में नीतीश कुमार ने यह संकल्प लिया कि बिजली की स्थिति में सुधार नहीं करूंगा तो वोट मांगने नहीं जाऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्दे हर घर में नीतीश कुमार के विकास की कहानी है बिजली में हम सब्सिडी देते हैं।घरों से बल्ब हटा लीजिए बिजली हटा दीजिए और लालटेन टांग दीजिए।बिहार में डबल इंजन की सरकार लगातार बिहार के लोगों के लिए विकास कर रही है।

पटनाः बिहार में नीतीश सरकार तेजस्वी यादव को एक और झटका देते हुए राज्यवासियों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की तैयारी में जुटी है। सरकार के इस फैसले को लेकर बिहार में सियासत गर्मा गई है। सरकार की इस तैयारी को लेकर जदयू ने कहा कि समाज का पिछड़ा अति पिछड़ा अल्पसंख्यक लोग सपने में नहीं सोचता था बिजली की रौशनी आएगी। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि देवालय, कब्रिस्तान और चर्च में भी बिजली पहुंचा दिया। साल 2012 में नीतीश कुमार ने यह संकल्प लिया कि बिजली की स्थिति में सुधार नहीं करूंगा तो वोट मांगने नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि हर घर में नीतीश कुमार के विकास की कहानी है बिजली में हम सब्सिडी देते हैं।

नीरज कुमार ने कहा कि हमारे यहां एक भी खदान नहीं है फिर भी हम दे रहे हैं, जब खदान था तब चारा घोटाले के लुटेरों ने घर घर में लालटेन जलाया हमने बिजली दिया। सरकार कोई औपचारिक निर्णय लेगी तो स्वागत है। जिनको लगता है विकास नहीं हुआ है वो घरों से बल्ब हटा लीजिए बिजली हटा दीजिए और लालटेन टांग दीजिए।

जबकि भाजपा ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार लगातार बिहार के लोगों के लिए विकास कर रही है। भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि लोगों के लिए कैसे उनके जीवन को सुगम बनाएं और उनके लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बिजली की मांग भी बड़ी है और उत्पादन भी बढ़ा है।

ऐसे में राज्य सरकार जो फैसला लेने जा रही है, वह ऐतिहासिक और स्वागत योग्य है। वहीं, राजद ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार तेजस्वी के पीछे-पीछे चलने के लिए मजबूर हो गई है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने घोषणा किया था कि महागठबंधन की सरकार बनी तो 100 यूनिट बिजली फ्री दिया जाएगा।

यह नकल वाली सरकार है, अकल लगाने का काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी जी की साड़ी योजना पसंद आ रही है तो नीतीश जी को चाहिए कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही बिहार का सर्वांगीण विकास करें। जबकि कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि नीतीश जी की सरकार पूरी तरीके से बैक फुट पर है और उनकी सत्ता जाती हुई दिख रही है।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के मेनिफेस्टो कमेटी से जो बातें निकलकर सामने आ रही है। वहीं, बात यह लोग लागू कर रहे हैं। यह उन लोगों की बौखलाहट और घबराहट है बिहार की जनता उनको आगामी चुनाव में नकारने जा रही है। सबको मालूम है, बिहार को पिछले 18 वर्षों से लूटने का काम कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील