लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार 2025 में आश्रम खोल लें और तेजस्वी यादव को सत्ता सौंप दें, राजद नेता शिवानंद तिवारी के बयान के बाद महागठबंधन में रार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2022 17:17 IST

बिहारः जदयू ने शिवानंद तिवारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को जनता सत्ता के शिखर पर चाहती है और वो कोई आश्रम नहीं खोल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।राजद के बड़े नेता शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव को सत्ता सौंप कर आश्रम जाने की सलाह दे दी है। नीतीश कुमार को आश्रम खोलने और वहां राजनीतिक प्रशिक्षण देने की सलाह भी दे दी है।

पटनाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संन्यास को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। राजद ने जिस तरह नीतीश कुमार को सन्यास लेने की नसीहत दी है, उसके बाद नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की तरफ इशारा कर उन्हें आगे बढ़ाने की बात कही थी। इसके बाद राजद के बड़े नेता शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव को सत्ता सौंप कर आश्रम जाने की सलाह दे दी है। उन्होंने नीतीश कुमार को आश्रम खोलने और वहां राजनीतिक प्रशिक्षण देने की सलाह भी दे दी है।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि एक आश्रम खोला जाए। 2025 में नीतीश कुमार तेजस्वी को बिहार की कमान देकर आश्रम चलें। आश्रम में राजनीतिक प्रशिक्षण देने कलम किया जाएगा। मैं खुद भी आश्रम साथ चलूंगा। तिवारी के नीतीश कुमार को आश्रम सलाह दिए जाने के बाद चर्चा शुरू है कि क्या शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को राजनीतिक सन्यास लेने की सलाह दे दी है?

तिवारी का बयान ऐसे वक्त में आया है जब पिछले दिनों नीतीश कुमार ने खुद तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि अब इन्हीं लोगों को आगे बढ़ाना है। ऐसे में शिवानंद तिवारी का तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपने की बात कई मायनों में खास बन जाता है।

शिवानंद तिवारी के नीतीश को आश्रम जाने की सलाह के बाद मचे घमासान में जदयू ने शिवानंद तिवारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को जनता सत्ता के शिखर पर चाहती है और वो कोई आश्रम नहीं खोल रहे हैं।

उन्होंने शिवानंद तिवारी को नसीहत थमा डाली है कि उन्हें जरूरत है तो वो कोई और आश्रम तलाश लें। आम जन-जीवन में आश्रम खोलने का मतलब संन्यास लेने से लगाया जाता है और नीतीश कुमार के मामले में ऐसा कहना शिवानंद तिवारी की राजनीतिक सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादवBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम