लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीवान के महेंद्र नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवारी के दिन भगदड़, एक महिला की मौत, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: July 18, 2022 09:30 IST

सीवान के प्रसिद्ध महेंद्र नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार व्रत के दिन हादसा हो गया। जल चढ़ाने के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में भगदड़ से एक महिला की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसीवान जिले में स्थित ऐतिहासिक महेंद्र नाथ मंदिर में पहली सोमवारी के दिन भगदड़।घटना में एक महिला की मौत, दो अन्य महिलाएं घायल हो गई, घटना सोमवार तड़के हुई।मंदिर में कई श्रद्धालुओं के एक साथ जल्द घुसने की कोशिश में तीनों महिलाएं भीड़ में दब गई थीं।

सीवान: सावन माह का आज पहला सोमवार है। इस मौके पर देश भर के कई शिवालयों और मंदिरों में पूजा-अर्चना और जल चढ़ाने के लिए भारी भीड़ उमरती है। बिहार के सीवान जिले में स्थित ऐतिहासिक महेंद्र नाथ मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटते हैं। हालांकि यहां एक दुखद घटना हो गई। जल चढ़ाने के लिए भारी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और इससे भीड़ के बीच दबने से एक महिला की मौत हो गई।

घटना में दो महिलाओं के घायल होने की भी खबर है। सामने आई जानकारी के अनुसार सीवान के सिसवन थाने की पुलिस और चैनपुर महादेवा ओपी की पुलिस पहुंच गई है।

मृत महिला की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के रहने वाले मोताब चौधरी की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला प्रतापपुर निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी दीनानाथ यादव की पत्नी अजोरिया देवी हैं। 

बताया जा रहा है कि घटना सोमवार तड़के हुई। दरअसल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आधी रात के बाद से ही जल चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंच गए थे। सुबह तीन बजे जैसे ही मंदिर का गेट खोला गया, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए एक साथ घुसने की कोशिश करने लगे। ऐसे में वहां भगदड़ और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान कुछ महिलाएं इसमें दब गईं।

तीनों महिलाओं को आननफानन में सीवान के सदर अस्पताल लाया गया। यहां लीलावती देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य महिलाओं का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

टॅग्स :बिहार समाचारसावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी