लाइव न्यूज़ :

बिहार: महागठबंधन में थम नही रहा बयानबाजी का दौर, राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नीतीश सरकार को बताया लंगड़ी सरकार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2023 15:38 IST

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने राज्य की मौजूदा नीतीश सरकार को लंगड़ी सरकार बताया है। इससे पहले राजद विधायक सुधाकर सिंह का बयान भी चर्चा में था।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर बोला हमला।उदय नारायण चौधरी ने कहा कि बिहार में विकास तब होगा जब तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।जमुई के सिमलतुला इलाके में स्थानीय लोगों के साथ बैठक के दौरान उदय नारायण चौधरी ने दिया बयान।

पटना: बिहार में सत्तासीन महागठबंधन के घटक दल राजद और जदयू के बीच जारी बयानबाजी थमने का नाम नही ले रही है। राजद नेताओं की ओर से लगातार तीखी बयानबाजी की जा रही है। राजद विधायक सुधाकर सिंह के बाद अब राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने राज्य की मौजूदा नीतीश सरकार को लंगड़ी सरकार बता दिया है। 

उन्होंने कहा है कि राज्य में विकास तब होगा जब तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। दरअसल, उदय नारायण चौधरी जमुई लोकसभा सीट से अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसकी तैयारी में वे अभी से ही क्षेत्र में घूम रहे हैं।

बताया जाता है कि शनिवार को जमुई के सिमलतुला इलाके में लोगों के साथ उन्होंने बैठक की तो स्थानीय लोगों ने सरकार की शिकायतों का अंबार लगा दिया। इसके बाद उदय नारायण चौधरी ने इसका ठीकरा नीतीश कुमार पर फोड़ दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि विकास तब होगा जब तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

चौधरी ने स्थानीय लोगों से कहा कि बिहार में अभी लंगड़ी सरकार है। इसके कारण राजद अपने एजेंडे पर काम नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कमिटमेंट पूरा करने वाले नेता हैं। जब बिहार में राजद की सरकार होगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो सारे वादे पूरे होंगे। 

चौधरी ने कहा कि राजद की सरकार बनी तो सिमलतुला को प्रखंड का दर्जा मिलेगा और उसे पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जायेगा। बता दें कि राजद और जेडीयू नेताओं के बीच विवादित बयानों का सिलसिला लगातार जारी है। लगातार इस तरह की बयानबाजी हो रही है और ऐसे में गठबंधन कितने दिनों तक चल पाएगा। इसको लेकर सवाल खड़ा हो रहे हैं। 

इस मामले पर तेजस्वी यादव कह चुके हैं कि महागठबंधन को बयानवीर लोग नहीं चला रहे हैं बल्कि महागठबंधन लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के वजह से बना है, और वही लोग इसे चला रहे हैं। ऐसे में बयानवीरों के बयान का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

टॅग्स :बिहार समाचारतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए