लाइव न्यूज़ :

बिहार एनडीए में तनातनी तेज, उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा-एनडीए इज नीतीश कुमार, नीतीश कुमार इज एनडीए

By एस पी सिन्हा | Updated: July 2, 2022 18:57 IST

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अग्निपथ योजना का फायदे गिनाकर जदयू पर निशाना साधा और शिक्षा विभाग पर सवाल उठाया. जिसके बाद जदयू के नेताओं ने भाजपा को करारा जवाब दिया.

Open in App
ठळक मुद्देजदयू और राजद के करीब आने की अटकलें तेज हो गई है. भाजपा नेताओं के घर पर हो रहे हमले को लेकर सवाल उठाया था.ललन सिंह ने कहा था कि संजय जायसवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं.

पटनाः बिहार एनडीए में भाजपा और जदयू के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बगैर किसी का नाम लेते हुए भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि किसी भी व्यक्ति या किसी भी नेता के मन में गलतफहमी है तो इसे दूर कर ले.

लेकिन सीधी बात है कि जब से एनडीए की शुरुआत हुई है, तब से नीतीश कुमार ही एनडीए के चेहरा हैं और हमेशा रहेंगे. उन्होंने कहा है कि एनडीए इज नीतीश कुमार एंड नीतीश कुमार इज एनडीए. कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिना एनडीए का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने राजद और जदयू के करीब आने का भी संकेत दिया है.

कुशवाहा ने कहा कि राजद से कई मुद्दों पर जदयू की विचारधारा मिलती है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन व्यावहारिकता में दूरी है. दरअसल, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जिस तरह नीतीश कुमार के सामने नतमस्तक हुआ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीतीश को बिहार में एनडीए का नेता बताते हुए तारीफों के पुल बांधे, उसके बाद अब जदयू के नेता भाजपा के नेताओं को चिढ़ाने लगे हैं.

ऐसे में बिहार के सियासी गलियारे में जदयू और राजद के करीब आने की अटकलें तेज हो गई है. बता दें कि भारतीय सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में बिहार में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद से ही एनडीए में घमासान जारी है. भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने पार्टी कार्यालयों और भाजपा नेताओं के घर पर हो रहे हमले को लेकर सवाल उठाया था.

अपनी ही सरकार के कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा था कि अगर पुलिस चाहती तो प्रदर्शनकारियों को रोका जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. जिसके जवाब में जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि संजय जायसवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, इसलिए वह ऐसा आरोप लगा रहे हैं.

उसके बाद फिर संजय जायसवाल ने अग्निपथ योजना का फायदे गिनाकर जदयू पर निशाना साधा और शिक्षा विभाग पर सवाल उठाया. जिसके बाद जदयू के नेताओं ने भाजपा को करारा जवाब दिया. इसतरह से  दोनों दलों के बीच जारी वाक युद्ध थमने का नाम नही ले रहा है.

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPजेडीयूलोक जनशक्ति पार्टीउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया