लाइव न्यूज़ :

बिहार एनडीएः सीएम नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाओ?, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने  ‘व्यक्तिगत’ राय व्यक्त की, जानें जदयू और राजद ने क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2025 15:59 IST

Bihar NDA: यदि यह इच्छा पूरी हुई तो बिहार बाबू जगजीवन राम के बाद अपनी धरती के दूसरे बेटे को इस पद पर आसीन होते देखेगा।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में नीतीश कुमार का उल्लेखनीय योगदान है।महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत कर रहे हैं। बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बृहस्पतिवार को अपनी ‘व्यक्तिगत’ राय व्यक्त की कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। केंद्र में आने से पहले कुमार के मंत्रिमंडल में अपनी सेवाएं दे चुके चौबे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार को दिवंगत जगजीवन राम के बाद बिहार से दूसरे उपप्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में नीतीश कुमार का उल्लेखनीय योगदान है।

वह गठबंधन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत कर रहे हैं। मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि उन्हें उपप्रधानमंत्री बनाया जाए।’’ चौबे ने कहा, ‘‘यदि यह इच्छा पूरी हुई तो बिहार बाबू जगजीवन राम के बाद अपनी धरती के दूसरे बेटे को इस पद पर आसीन होते देखेगा।’’ बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मीडिया के वर्ग में अटकलें हैं कि भाजपा द्वारा 74 वर्षीय नीतीश कुमार को ‘‘सम्मानजनक विदाई’’ की पेशकश की जा सकती है। दिवंगत सुशील कुमार मोदी जैसे भाजपा नेताओं ने तो यहां तक ​​दावा किया था कि कुमार उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे और इस शीर्ष संवैधानिक पद के लिए उनके नाम पर विचार न किए जाने के विरोध में उन्होंने 2022 में राजग छोड़ दिया था।

हालांकि, चौबे की टिप्पणी को जद (यू) के साथ-साथ विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी ज्यादा तवज्जो नहीं दी। जद (यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि ‘‘राजग के सभी सहयोगी मुख्यमंत्री को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन के नेता के रूप में स्वीकार करते हैं’’।

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने चौबे पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘भाजपा का स्वयंभू प्रवक्ता’’ कहा, जिन्हें उनकी अपनी पार्टी ने ही दरकिनार कर दिया है, जो उन्हें या उनके बेटे को जगह देने को तैयार नहीं है। राजद नेता ने कहा, ‘‘बेशक, भाजपा नीतीश कुमार से छुटकारा पाना चाहती है। लेकिन चौबे को यह समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हमारे नेता तेजस्वी यादव काबिज होंगे। भाजपा के सभी नेता बिहार में सत्ता की सर्वोच्च सीट के बारे में दिवास्वप्न देख सकते हैं।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारबिहारपटनाBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला