लाइव न्यूज़ :

बिहार: राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग ने जहरीली शराब कांड मामले में लिया स्वत: संज्ञान, नीतीश सरकार को जारी किया नोटिस

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2022 18:58 IST

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शराबकांड में स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से शराब से हुई मौत मामले में अभी तक की गई हर तरह की कार्रवाई को लेकर जानकारी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देशराबकांड को लेकर नीतीश सरकार भारी परेशानी में, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिसएनएचआरसी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सूबे के मुख्य सचिव और डीजीपी को जारी किया नोटिसमीडिया खबरों के आधार पर एनएचआरसी ने बिहार सरकार की शराबबंदी को बताया फेल

पटना: बिहार के सारण (छपरा) जिले में जहरीली शराब से 60 से अधिक लोगों की हुई मौत को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने बिहार सरकार को नोटिस जारी करके मुख्य सचिव और डीजीपी से शराब से मौत मामले में अभी तक की गई, हर तरह की कार्रवाई को लेकर जानकारी मांगी है। इसके साथ ही आयोग ने कहा कि है कि घटना को देखते हुए कहा जा सकता है कि बिहार सरकार द्वारा लागू शराबबंदी कानून पूरी तरह से असफल है।

आयोग ने जहरीली शराब से मौत मामले में मीडिया में आई खबरों और रिपोर्टों के आधार पर कहा कि अगर शराब से मौत की बात सही है तो यह मानवाधिकार को लेकर चिंतित करने वाला मामला है। ऐसे में यह घटना बिहार सरकार द्वारा राज्य में लागू शराबबंदी की बड़ी असफलता को दर्शाता है। आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी से शराब से हुई मौत मामले में अभी तक की गई हर एक कार्रवाई, मेडिकल ट्रिटमेंट, प्राथमिकी आदि की रिपोर्ट तलब की है।

इसके साथ ही आयोग ने यह भी बताने को कहा है कि सरकार ने इतनी बड़ी घटना के लिए जिम्मेदार किन प्रशासनिक पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है। बता दें बिहार में जहरीली शराबकांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। 48 घंटे के अंदर मौत का आंकड़ा 60 से अधिक पहुंच गया है।

वहीं सारण जिला प्रशासन ने गुरुवार तक 30 मौतों की पुष्टि संदिग्ध पदार्थ पीने की वजह से स्वीकार की है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ का स्थानांतरण कर दिया है, जबकि संबंधित थाने के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है और उत्पाद विभाग की 7 टीमें अवैध शराब के नेक्सस को तोड़ने के लिए लगाार छापेमारी कर रही हैं।

टॅग्स :National Human Rights Commissionनीतीश कुमारNitish KumarBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील