लाइव न्यूज़ :

Bihar MLC Election Result: प्रशांत किशोर ने महागठबंधन और भाजपा को दी मात, अफाक अहमद जीते, गया में बीजेपी की जीत, जानें दो सीट पर कौन आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 5, 2023 22:42 IST

Bihar MLC Election Result: बिहार विधान परिषद चुनाव के शिक्षक स्नातक चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। बिहार में 5 सीट पर मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपांच सीटों पर कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सात प्रत्याशी मैदान में हैं।बिहार एमएलसी चुनाव में वोटिंग के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया था।

Bihar MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की 5 सीटों के लिए मतगणना जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ऐसी पांच सीटें हैं, जिनके चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान प्रतिशत 60.91 प्रतिशत था। वहीं, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 83 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। कोसी शिक्षक चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जदयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने लगातार चौथी बार एमएलसी पद पर जीत हासिल की है।

संजीव कुमार सिंह को 8692 वोट मिले

संजीव कुमार सिंह को 8692 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर निर्दलीय रहा। प्रोफेसर योगेंद्र महतो को 2142 वोट प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार को महज 599 वोट ही प्राप्त हुआ। भाजपा तीसरे स्थान पर रही। प्रशांत किशोर ने महागठबंधन और भाजपा को मात दी है। प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद ने सारण शिक्षक सीट पर कब्जा किया है।

निर्दलीय प्रत्याशी जयराम यादव को 1734 वोट

प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद (जनसुराज समर्थित प्रत्याशी) ने दिवंगत एमएलसी केदारनाथ पांडे के बेटे और सीपीआई उम्मीदवार आनंद पुष्कर को सारण शिक्षक चुनाव से मात दी है। अहमद को 2014 मत मिले। आनंद पुष्कर को 1770 मत और निर्दलीय प्रत्याशी जयराम यादव को 1734 वोट प्राप्त हुए।

पांच सीटों पर कुल 48 उम्मीदवार मैदान

सारण स्नातक सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी आगे है। गया शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के जीवन कुमार ने जीत दर्ज की। गया स्नातक से महागठबंधन प्रत्याशी आगे है। राजद के विधायक सुधाकर सिंह के भाई पुनीत कुमार ने बढ़त बना ली है। पांच सीटों पर कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। सारण शिक्षक के निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 83.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

विधान परिषद के लिए गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आठ, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नौ, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बारह, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बारह और कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सात प्रत्याशी मैदान में हैं। बिहार एमएलसी चुनाव में वोटिंग के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया था। कुल 84.08 प्रतिशत मतदान हुआ था।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyबिहारनीतीश कुमारNitish Kumarजेडीयूप्रशांत किशोरPrashant Kishor
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव