लाइव न्यूज़ :

Bihar MLC Election 2022: विधान परिषद के 24 सीटों पर मतदान, वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी को लगेगा झटका, भाजपा 13 और जदयू 11 सीट पर लड़ेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2022 17:05 IST

Bihar MLC Election 2022: भाजपा ने सीटिंग 13 सीटों पर उम्मीदवार देने का फैसला कर लिया है. जदयू को भाजपा ने 11 सीटों पर संतोष करने के लिए कह दिया है. जदयू की तरफ से 50-50 के फार्मूले पर बंटवारे की मांग की जा रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए में चल रहे इस खींचतान के बीच वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी के लिए बुरी खबर है.उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने साफ कर दिया है कि विधान परिषद चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी को एक भी सीट नहीं देंगे. मुकेश सहनी एनडीए गठबंधन के सहयोगी हैं. इस लिहाज से उन्हें विधान परिषद में तो भेजा ही गया है.

Bihar MLC Election 2022:बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद के 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए में जबर्दस्त खींचतान चल रही है. एनडीए के सभी घटक दल अभी इस मसले पर टेबल टॉक की स्थिति में नहीं पहुंच पाए हैं.

लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने अपनी सीटिंग 13 सीटों पर उम्मीदवार देने का फैसला कर लिया है. जदयू को भाजपा ने 11 सीटों पर संतोष करने के लिए कह दिया है. जबकि जदयू की तरफ से 50-50 के फार्मूले पर बंटवारे की मांग की जा रही थी. एनडीए में चल रहे इस खींचतान के बीच वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी के लिए बुरी खबर है.

भाजपा वीआईपी पार्टी को विधान परिषद चुनाव में एडजस्ट नहीं करने जा रही. आज उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने साफ कर दिया है कि विधान परिषद चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी को एक भी सीट नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी एनडीए गठबंधन के सहयोगी हैं. इस लिहाज से उन्हें विधान परिषद में तो भेजा ही गया है.

वैसे भी वे विधान परिषद चुनाव में कभी साथ मिलकर लडे़ नहीं हैं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद का चुनाव हमलोग साथ मिलकर लड़ेंगे. हमलोगों ने उल्टे उन्हें विधान परिषद भेजने में सहयोग किया है, क्योंकि मुकेश सहनी हमारे गठबंधन के सहयोगी हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमलोगों ने उन्हें 11 सीटें दी थी. गठबंधन में न कभी भीख होता है और डील. सबलोग साथ मिलकर काम करते हैं. 

तार किशोर प्रसाद ने कहा कि भाजपा सत्ता पक्ष के सबसे बडे़ दल के रूप में है. हमलोगों ने बैठक में मंथन किया है कि सरकार बेहतर कैसे चले? विकसित बिहार कैसे बने इस पर चर्चा की जाती है. यहां बता दें, मुकेश सहनी 2020 विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ चुनाव लडे़ थे. सीट बंटवारे में भाजपा ने वीआईपी को 11 सीटें दी थी.

मुकेश सहनी भी विधानसभा का चुनाव लडे़, लेकिन उनकी करारी हार हो गई. इसके बाद भाजपा कोटे से उन्हें विधान परिषद भेजा गया. अब वीआईपी ने स्थानीय निकाय की 24 सीटों में अपनी हिस्सेदारी की मांग कर दी है. उधर, जदयू 12 सीटें मांग रहा है. पार्टी संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सार्वजनिक तौर पर इसकी मांग कर चुके हैं.

जदयू ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सीटों के बटवारे के फार्मूले को आधार मानते हुए इस चुनाव में भी आधी सीटों पर दावा किया है. वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा है कि जदयू के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के बाद उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करते हुए उनकी सूची फाइनल की जायेगी. कोर कमेटी में कहा गया कि पिछले चुनाव भाजपा 13 सीटों पर जीत हासिल की थी. ऐसे में भाजपा 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

टॅग्स :बिहारपटनाविकासशील इंसान पार्टी (वाआईपी)मुकेश सहनीBJPजेडीयूनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?