लाइव न्यूज़ :

Bihar MLC Election 2022: राजद के कारी शोएब, मुन्नी रजक और अशोक पांडेय ने नामांकन दाखिल किया, लालू यादव और तेजस्वी रहे मौजूद, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2022 16:15 IST

Bihar MLC Election 2022: राजद ने पिछले सोमवार को अपने तीनों प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान किया था. सहयोगी दलों की नाराजगी झेलनी पड़ी.  

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा एवं जदयू में सीटों के बंटवारे पर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है.एनडीए की सहयोगी दल हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा ने भी सीट की मांग कर दी है.लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.

Bihar MLC Election 2022: बिहार विधान परिषद की 7 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए राजद के तीन उम्मीदवारों कारी शोएब, मुन्नी रजक और अशोक पांडेय ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.

सबसे पहला और खास नाम पार्टी की साधारण कार्यकर्ता मुन्नी रजक और उनके साथ-साथ राजद के युवा नेता कारी शोएब और अशोक पांडे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. विधान परिषद के लिए राजद से उम्मीदवार बनाई गई मुन्नी रजक उस वक्त सुर्खियों में आई थी, जब पार्टी ने अचानक से उनके नाम की घोषणा कर दी थी.

मुन्नी रजक पेशे से कपड़े धोने का काम करती हैं. वह पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता रही है और लालू प्रसाद यादव जब रांची रिम्स में अपना इलाज करा रहे थे, तब भी मुन्नी रजक वहां पहुंचकर उनसे मुलाकात कर लेती थी. बता दें कि राजद ने पिछले सोमवार को अपने तीनों प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान किया था. हालांकि उम्‍मीदवारों के ऐलान के बाद राजद को सहयोगी दलों की नाराजगी झेलनी पड़ी.  

इधर, अब तक राजग के उम्‍मीदवारों का ऐलान नहीं हो सका है. सीटों को लेकर संशय बरकरार है. ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एनडीए से विधान परिषद का उम्‍मीदवार कौन होगा? नामांकन की अंतिम तिथि नौ जून है. ऐसे में अब केवल तीन दिन ही शेष बचे हैं.

सूत्रों का कहना है कि भाजपा एवं जदयू में सीटों के बंटवारे पर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है. उधर, एनडीए की सहयोगी दल हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा ने भी एक सीट की मांग कर दी है. ऐसे में अब देखना होगा कि कौन भाजपा से और कौन जदयू से विधान परिषद चुनाव का चेहरा बनते हैं.

टॅग्स :आरजेडीबिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत