लाइव न्यूज़ :

पकड़ुआ विवाह: शादी से इनकार करने पर लड़की वालों ने पीटा और बेहोशी की हालत में डलवा दिए फेरे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2019 16:42 IST

गया जिले के पहाड़पुर गांव के रहने वाले श्रीशंकर राय के बेटे नित्यानंद कुमार राय की 23 जून की रात जबरन शादी कराई गई. नित्यानंद ने बताया कि वह अपने दोस्त चंदन और विक्की के साथ 23 जून को नवादा के काकोलत जलप्रपात घूमने आया था. चंदन के भाई की शादी एक साल पहले सिंघना गांव में हुई थी और सभी उसके ससुराल आए हुए थे. उसका आरोप है कि इसी दिन उन तीनों को लड़की के परिवारवालों ने बंधक बना लिया.

Open in App

बिहार में एकबार फिर से पकड़ुआ विवाह का मामला सामने आया है. ताजा मामला नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के सिंघना गांव की है. यहां एक युवक को बंधक बनाकर उसकी जबरन शादी करा दी गई. पीड़ित युवक का आरोप है कि शादी से इनकार करने पर लड़की के घरवालों ने उसे जमकर पीटा फिर बेहोशी की हालत में उसकी शादी करा दी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले के पहाड़पुर गांव के रहने वाले श्रीशंकर राय के बेटे नित्यानंद कुमार राय की 23 जून की रात जबरन शादी कराई गई. नित्यानंद ने बताया कि वह अपने दोस्त चंदन और विक्की के साथ 23 जून को नवादा के काकोलत जलप्रपात घूमने आया था. चंदन के भाई की शादी एक साल पहले सिंघना गांव में हुई थी और सभी उसके ससुराल आए हुए थे. उसका आरोप है कि इसी दिन उन तीनों को लड़की के परिवारवालों ने बंधक बना लिया.

नित्यानंद को केवल अपने घर में रखकर बाकी दोनों युवकों को अलग-अलग घरों में बंद कर दिया गया. इसके बाद उसी रात लोगों ने नित्यानंद की जबरन शादी करा दी. इस दौरान विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई. विक्की ने उसी दिन गांववालों के चंगुल से किसी तरह भागकर पुलिस को इसकी जानकारी दी मगर पुलिस ने मदद नहीं की. इसके अगले दिन चंदन मौका देखकर भाग गया और इस घटना की जानकारी अपने परिवारवालों को दी.

वहीं, चंदन ने बताया कि चंगुल से छूटने के बाद उसने एसपी को फोन पर पूरी बात बताई. इसके बाद अगले दिन पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर रोह पीएचसी में इलाज के लिए भेजा. जहां देर रात उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल युवक का सदर अस्पताल में इलाज जारी है. युवकों ने अपने-अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी है. पुलिस को इस मामले में किसी प्रकार की लिखित सूचना नही दी गई है.

टॅग्स :बिहारपटनानवादावेडिंगक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी