लाइव न्यूज़ :

बिहार: आपत्तिजनक बयान देने को लेकर भाजपा नेता पर भड़के माले विधायक महबूब आलम, हंगामा कर कहा- होनी चाहिए कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2023 17:16 IST

आपको बता दें कि इस पूरे मामले में सदन के बाहर विरोध जताते हुए माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि मुझे भाजपा के नेता के तरफ से सदन के अंदर जिन्ना और मीर जाफर का औलाद कहा गया है। अब मैं कहता हूं मेरा जिन्ना और मीर जाफर से कोई संबंध नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता द्वारा माले विधायक को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहने पर विवाद हो गया है।यही नहीं भाजपा विधायक ने उन्हें चीन और बांग्लादेश के साथ भी जोड़ा है।ऐसे में माले विधायक महबूब आलम ने सदन के बाहर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की है।

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आज चौथे दिन की शुरुआत के साथ ही भाकपा- माले के नेता विधानसभा पोर्टिको के बाहर अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया है। माले के विधायकों के हाथ में पोस्टर और ये लोग भाजपा के नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। 

वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माले विधायक सत्यदेव राम ने संजय सरावगी के बयान पर माफी मांगने को लेकर जमकर हंगामा किया है। इस पर सत्यदेव राम ने तंज कसते हुए कहा कि बजट सत्र के तीसरे दिन भोजनावकाश के बाद भाजपा विधायक संजय सरावगी ने सदन के अंदर जिस तरीके की बात कही वह सबको कहने का अधिकार है। 'कहां गया महबूब यह जमींदारी भाषा सदन के अंदर नहीं चेलगी'।

माले विधायक ने भाजपा नेता पर क्या आरोप लगाया 

वहीं सदन के बाहर विरोध जताते हुए माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि मुझे भाजपा के नेता के तरफ से सदन के अंदर जिन्ना और मीर जाफर का औलाद कहा गया है। अब मैं कहता हूं मेरा जिन्ना और मीर जाफर से कोई संबंध नहीं है। 

अब इसी को लेकर अब हमलोग भाजपा विधायक के खिलाफ कारवाई की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही हमलोग संजय सरावगी को बर्खास्त किए जाने की मांग कर रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बुधवार को बजट सत्र के तीसरे दिन भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई तो भारी हंगामा हुआ। भाजपा विधायक संजय सरावगी ने सदन में सवाल उठाया और कहा था कि कल माले विधायक महबूब आलम ने भाजपा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

इसके बाद भी विधासभा अध्यक्ष ने उन्हें नहीं रोका है। ऐसे में संजय सरावगी ने आपा खोते हुए कहा कि "कहां गया मीरजाफर की औलाद महबूब आलम, कहां गया ...उस पर कार्रवाई करिए।" भाजपा विधायक संजय सरावगी यहीं नहीं रुके। मामले में उन्होंने आगे कहा कि "महबूब आलम लेनिन की औलाद है, वह चीन की औलाद है। वह बंगलादेशी की औलाद है।"

इसके बाद भाजपा विधायक को विधानसभा अध्यक्ष से यह कहते हुए सुना गया है कि उस पर आपने कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे मे इसके बाद से ही विवाद काफी बढ़ गया। इन सब के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा है कि असंसदीय शब्दों को हटाया जाएगा। संजय सरावगी के इसी बयान पर आज गुरुवार को सदन में एक बार फिर से बवाल हो गया है।

टॅग्स :बिहारBJPबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया